फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: राहुल महाजन की दूसरी पत्नी डिंपी तीसरी बार बनने जा रही हैं मां, फोटो शेयर कर दी जानकारी

Tue, 22 Mar 2022 01:10 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
डिंपी गांगुली अपने पति रोहित रॉय और बच्चों के साथ - फोटो : Instagram @dimpy_g
राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली के घर तीसरी बार किलकारियां गूंजने वाली हैं। डिंपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीसरी बार मां बनने की जानकारी शेयर की है। डिंपी और रोहित रॉय एक बच्ची और बेटे के माता-पिता हैं। राहुल महाजन से तलाक लेने के बाद डिंपी अपने सबसे अच्छे दोस्त रोहित रॉय के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
डिंपी गांगुली अपने पति रोहित रॉय और बच्चों के साथ - फोटो : Instagram
डिंपी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी डिंपी के पेट को किस करती नजर आ रही है, तो बेटा डिंपी की गोद में है। इस पोस्ट के साथ डिंपी ने लिखा कि मेरे लिए, मुझे आज तक का सबसे संतुष्टिदायक और पूरा करने वाले प्यार का अनुभव मेरे बच्चों से मिला है। वह निःस्वार्थ स्वार्थी लेकिन स्वार्थी निस्वार्थ किस्म, जब वे मदद नहीं कर सकते, लेकिन केवल अपने सबसे सुखद, सबसे दुखद, सबसे गुस्से वाले, नींद से भरे, सबसे सनकी, भूखे क्षणों में आपको सोचते हैं और आपको लगभग भगवान की तरह महसूस करते हैं। वह जो उनकी दुनिया की सभी समस्याओं को हल कर सकता है, वह है जो मुझे हर दिन एक उद्देश्य देता है, एक बेहतर इंसान बनने के लिए, अंधेरे समय में भी दुनिया को आशावादी आंखों से देखने के लिए।
विज्ञापन

3 of 6
डिंपी गांगुली अपने पति रोहित रॉय और बच्चों के साथ - फोटो : Instagram
डिंपी ने आगे लिखा कि दुनिया मेरे बारे में चाहे कोई भी फैसला ले, लेकिन मैं हमेशा उनकी मां रहूंगी। मुझे यह कैसे पता? क्योंकि मैं अब भी अपने साथ वैसा ही हूं। विश्वास नहीं हो रहा है कि बहुत जल्द यह प्यार तीन गुना हो जाएगा। सभी प्यारी लड़कियों, मां, पिता जो भी मां हैं और मूल रूप से कोई भी जो जिम्मेदारी से प्यार देने और प्राप्त करने के लिए अपना दिल खोलने को तैयार है, को हैप्पी मदर्स डे।
 

4 of 6
डिंपी गांगुली के पति रोहित रॉय अपने बच्चों के साथ - फोटो : Instagram
इससे पहले 5 फरवरी 2022 को बसंत पंचमी के मौके पर भी डिंपी गांगुली ने अपने घर पर पूजा-अर्चना की थी। इसकी झलक भी डिंपी ने अपने सोशल मीडिया पर दिखाई थी। तस्वीरों में उनके बेटे ने कुर्ता-पायजामा और बेटी ने सूट पहना था। डिंपी अक्सर ही अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
डिंपी और राहुल महाजन - फोटो : Instagram
डिंपी ने राहुल महाजन से एक रियलिटी शो 'स्वयंवर' जिसका नाम 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' था में शादी रचाई थी। उस समय डिंपी राहुल से उम्र में दस साल छोटी थी और वह काफी चर्चा में आ गई थीं। शादी के महज चार महीने बाद ही डिंपी ने राहुल पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया था। दोनों पर उस समय सुर्खियों में आने के लिए शादी करने के आरोप भी लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिंपी गांगुली और रोहित रॉय का शादी की फोटो - फोटो : Instagram
हालांकि, डिंपी ने राहुल महाजन से तलाक लेने के बाद साल 2015 में रोहित रॉय से शादी कर ली थी। अब दोनों तीसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। वहीं, राहुल ने भी 2018 में नताल्या से शादी कर ली और दोनों इस समय 'स्मार्ट जोड़ी' शो का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि, डिंपी ने साल 2010 में 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘ससुराल गेंदा फूल’, ‘नच बलिए’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें