फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल महाजन की पूर्व पत्नी ने मां बनने के सातवें दिन दिखाई बच्चे की झलक, साथ में दिखे बेटी और पति भी

Sat, 18 Apr 2020 08:36 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dimpy with Husband son and daughter - फोटो : Instagram
राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली (Dimpy Ganguli) 12 अप्रैल को दूसरी बार मां बनी थीं। मां बनने के सातवें दिन अभिनेत्री ने बेबी ब्वॉय की पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में डिंपी का बेटा अपने पिता और बहन के पास सोता हुआ दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Dimpy husband with children - फोटो : Instagram
डिंपी ने इस तस्वीर को खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- 'सौभाग्यशाली।' इसके साथ ही दिल वाला इमोजी बनाया। डिंपी के इस पोस्ट पर यूजर्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। इससे पहले डिंपी ने बेटे के जन्म की जानकारी देते हुए एक और तस्वीर शेयर की थी। उस तस्वीर में बच्चे के केवल पैर दिखाई दिए थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
Dimpy Ganguly new born baby - फोटो : Instagram
डिंपी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 'ईस्टर इव पर जन्मा बनी ब्लू...आर्यन रॉय।'डिंपी ने राहुल महाजन से तलाक लेने के बाद साल 2015 में रोहित रॉय से शादी कर ली थी। राहुल और डिंपी की मुलाकात 'राहुल का स्वयंवर' शो के दौरान हुई थी। वहीं पर दोनों ने शादी की थी।

4 of 5
Dimpy Ganguli and Rahul Mahajan - फोटो : file photo
शादी के बाद कई बार मारपीट की खबरें आईं। इसके बाद डिंपी ने राहुल से तलाक ले लिया और कुछ वक्त बाद रोहित रॉय संग सात फेरे ले लिए। डिंपी गांगुली इस वक्त फ्रांस में हैं। वह अपने पति और बच्चे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।  डिंपी ने मॉडल के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिम्पी ने पोस्ट की थी तस्वीर - फोटो : Instagram
डिंपी ने साल 2010 में 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'कहानी चंद्रकांता की', 'ससुराल गेंदा फूल' और 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल में काम किया। इसके साथ ही रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' के अलावा 'नच बलिए 5' में भी नजर आईं।

राम की 'सीता' बनने से दो साल पहले गुरमीत की हो चुकी थीं देबिना, ये हैं करियर के 5 दमदार किरदार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें