बिग बॉस के सीजन 11 के वीकेंड का वार एपिसोड में आज बहुत कुछ खास होने वाला है। आज जहां एक सदस्य बेघर होगा। वहीं उससे पहले पुनीश मान लेगा कि बंदगी से उसका प्यार झूठा है और आकाश और विकास को कोल्ड ट्रीटमेंट झेलना होगा। इसके बाद रेस-3 की टीम भी आज घर में धमाल मचाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
शुरुआत में बताते हैं कि कैसा होगा 'cold treatment'। सलमान बताते हैं कि घर के गरमागरम माहौल को ठंडा करने के लिए यहां के कंटेस्टेंट को कोल्ड ट्रीटमेंट की आवश्यकता है। इसी के चलते घरवालों को जोड़ियों में बांटा जाता है। शिल्पा की जोड़ी पुनीश के साथ। आकाश की बंदगी के साथ और हिना और विकास की।
विज्ञापन
3 of 5
शुरुआत होती है, सलमान के सवाल में जवाब में अगर शिल्पा हां बोलती है तो जल्लाद पुनीश की पेंट में फंसे पाइप के माध्यम से बर्फीला पानी डालेगा। सलमान पहला सवाल पूछते हैं कि पुनीश, क्या आपका बंदगी से प्यार सच्चा है तो शिल्पा बोलती, हां, जब जल्लाद पाइप में पानी डालता है तो पुनीश चिल्लाता है, नहीं नहीं।
4 of 5
अगला नंबर आता है आकाश का तो बंदगी से सवाल पूछा जाता है कि ये बिग बॉस का सीजन 11 है तो बंदगी बोलती है हां, फिर जल्लाद बर्फीला पानी आकाश की हॉफ निक्कर के अंदर डालता है। उसके बाद हिना से पूछा जाता है कि क्या हिना सच्चाई का साथ देती है तो उसकी हां पर विकास के पजामे में पानी छोड़ा जाता है।
विकास पानी से इतना अधिक तड़पता है तो बोलता है, तुम्हे बहुत मजा आ रहा होगा हिना खान, याद रखना मैं इसका बदला लूंगा। कुल मिलाकर घरवाले इस टास्क को बहुत इंज्वाय करते हैं। इससे पहले रेस 3 फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा और जैकलीन घर के अंदर भी जाएंगे। वे भी घर में जमकर धमाल मचाएंगे।