बिग बॉस के घर में खुलेआम रोमांस करने वाला कपल गिड़गिड़ाता हुआ नजर आया। घर में पुनीश के सामने एक ऐसा वक्त भी आया जब उन्हें नेशनल टीवी पर आकाश के हाथ पैर जोड़ने पड़े....
विज्ञापन
2 of 5
Bandgi
घर में अब पुनीश और बंदगी की हदें बढ़ती ही जा रही है और यही वजह है कि पुनीश सबके सामने आकाश के हाथ-पैर जोड़ने पर मजबूर हो गये। दरअसल, घर में दो दिन चले फ्रेंडशिप टास्क में इस बार बारी थी बंदगी की।
विज्ञापन
3 of 5
Akaash
बिग बॉस ने बंदगी को इस हफ्ते नॉमीनेशन की प्रक्रिया से बचने के लिए टास्क मुताबिक आकाश को गंजा होने के लिए राजी करने को कहा। बता दें कि इससे पहले इसी टास्क में हितेन को नॉमीनेशन से सेफ करने के लिए प्रियांक अपना सिर मुंडवा चुके हैं।
4 of 5
Akaash
बता दें कि आकाश ने ये सुनते ही गंजा होने से इनकार कर दिया। लेकिन वहीं बंदगी के साथी पुनीश ने आकाश के आगे बहुत मिन्नतें की। पुनीश लगातार आकाश को इस बात के लिए राजी करते रहे थे कि वे गंजे होकर बंदगी को नॉमीनेट होने से बचा लें।
काफी मशक्कत के बाद आकाश ने पुनीश की बात मान खुद ही अपने बाल ट्रिम करते हुए गंजे हो गए। इसके बाद बिग बॉस के रूल के मुताबिक बंदगी भी इस हफ्ते नॉमीनेशन की प्रक्रिया से सेफ हो गई हैं।