बिग बॉस के घर में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की नजदीकियों को लेकर सब परेशान हैं। चाहे वो सलमान खान हों या फिर घर के दूसरे कंटेंस्टेंट्स। दोनों की आदतें सबके बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दोनों घंटों देर रात तक घरवालों से अलग हटकर एक-दूसरे के साथ बैठकर बाते करते नजर आते हैं। सलमान खान के मना करने के बावजूद मंगलवार के एपिसोड में तो दोनों ने एक और कदम आगे बढ़ा दिया।
पढ़ेंः BIGG BOSS 11: शो के बाद इस फिल्म में काम करेंगी हिना खान, तो क्या होने वाली हैं घर से बाहर?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
देर रात दोनों एक-दूसरे के साथ दिखाई दिए जहां बंदगी पुनीश की गोद में बैठी थीं। पहले पुनीश ने बंदगी को किस किया, फिर कहा कि कोई कपड़े नहीं हैं धोने के लिए? बंदगी ने जवाब दिया, हैं...नाइट सूट्स। फिर पुनीश ने कहा, ' तो अभी धो लो'। बंदगी ने कहा, 'तुम्हें भी धोने हैं?' तो पुनीश का जवाब था, 'हेल्प करूंगा मैं तुम्हारी।' बंदगी ने कहा, 'ऐसी कोई जरूरत नहीं है, मैं खुद धो सकती हूं।'
विज्ञापन
3 of 4
इसके बाद रात डेढ़ बजे बंदगी अपने कपड़े लेकर बाथरूम के अंदर जाती हैं और पीछे-पीछे पुनीश भी अंदर चले जाते हैं और बाथरूम का दरवाजा बंद कर लेते हैं। इसके बाद 2 बजे दोनों बेड पर होते हैं। बंदगी कहती हैं, 'अब खत्म...क्रॉस।' तब पुनीश ने कहा, 'जो हो गया...हो गया। घरवाले जूते मारने वाले हैं मुझे और तुम्हें।' बंदगी ने कहा, 'मुझे तो एक्सेप्ट ही नहीं करेंगे।' पुनीश ने कहा, मैं करूंगा न।' बंदगी ने कहा, 'बकवास न करो तुम, एक और गलती तुमने करा दी मुझसे आज। मैं तुम्हारी बातों में आ जाती हूं। जो होगा अच्छा होगा, चलो सो जाओ।'
पढ़ेंः BIGG BOSS 11: इस शख्स की वजह से अर्शी को फेंकनी पड़ी सारी नाइटी, अब क्या पहनेंगी
इसके बाद बिग बॉस ने नॉमीनेशन प्रक्रिया को दैरान बंदगी से कहा कि यदि वो दो कपड़ों को छोड़कर अपने बाकी सारे कपड़े और मेकअप का सामान स्टोर रूम में रख दें तो वो इस वीक नॉमीनेशन में सुरक्षित हो सकती हैं। बंदगी के लिए यह फैसला लेना काफी मुश्किल था लेकिन पुनीश को बचाने के लिए वो यो करने के लिए तैयार हो गईं।