रियलिटी शो 'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) को प्रिंस नरूला (Prince Narula) और उनकी पत्नी युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने जीत लिया है। तीन नवंबर को शो का ग्रैंड फिनाले था जिसमें सिनेेेमाजगत की कई हस्तियां पहुंची थीं। इन हस्तियों में जीनत अमान, आशा पारिख, कार्तिक आर्यन, अन्नया पांडे, भूमि पेडनेकर, गोविंदा, अनिल कपूर का नाम शामिल है।