फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी- वाड्रा परिवार से है बिग बॉस 13 के इस नए कंटेस्टेंट का कनेक्शन, जानें क्या है रिश्ता?

Mon, 04 Nov 2019 11:55 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी के साथ तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का शो बिग बॉस 13 लगातार सुर्खियों में बना ही रहता है। कभी कंटेस्टेंट्स के विवादों को लेकर तो कभी शो में आए ट्विस्ट्स को लेकर। वैसे हाल ही में शो में कुछ नए चेहरों की एंट्री हुई। उन्हीं चेहरों में से एक हैं तहसीन पूनावाला, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तहसीन का गांधी और वाड्रा परिवार से कनेक्शन है।
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी के साथ तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल स्पॉटबॉय डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में तहसीन पूनावाला ने मोनिका वाड्रा से शादी की। बता दें कि मोनिका प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की चचेरी बहन हैं।  जिससे तहसीन गांधी और वाड्रा परिवार के दूर के रिश्तेदार हो जाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
तहसीन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही उस रिपोर्ट के मुताबिक तहसीन के भाई शहजाद कांग्रेस पार्टी की ओर से राजनीति में काफी सक्रिय रहते हैं। वैसे बात तहसीन की करें तो वो  एक टीवी होस्ट, एक राजनीतिक विश्लेषक, एक स्तंभकार, एक उद्यमी, एक सोशलाइट और एक फिटनेस फ्रीक हैं।

4 of 5
तहसीन - फोटो : सोशल मीडिया
तहसीन की पत्नी मोनिका एक ज्वैलरी ब्रांड की मालकिन भी हैं। वहीं पारिवारिक संबंधों के चलते तहसीन भी कांग्रेस समर्थक हैं। बता दें कि तहसीन के अलावा घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला और खेसारी लाल यादव भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
तहसीन पूनावाला, शेफाली जरीवाला और खेसारी लाल यादव  के अलावा जल्दी ही शो में एक और बड़ा चेहरा जुड़ सकता है। सोशल मीडिया पर सामने आए प्रोमोज और फोटोज के मुताबिक यू-ट्यूब स्टार हिंदुस्तानी भाई जल्दी ही शो में नजर आ सकते हैं।

पढ़ें: शाहरुख-आमिर समेत कई सितारों की PM मोदी के साथ सेल्फी पर सिंगर बोले- मेरा मोबाइल तो...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें