टीवी की बालिका बधू बनकर प्रत्युषा बनर्जी दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं। साल 2016 में उनके निधन से उनके सह कलाकारों से लेकर दर्शकों तक को सदमा लगा था। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह निशाने पर आ गए थे। इंडस्ट्री से जुड़े प्रत्युषा के करीबियों ने राहुल को मौत का जिम्मेदार बताया था। अब इस मामले में एक और कड़ी जुड़ती नजर आ रही है। टेलीविजन प्रोड्यूसर और बिग बॉस फेम विकास गुप्ता का अब इस मामले में नाम जुड़ रहा है।
क्या है मामला?
विकास गुप्ता की जिंदगी एक खुली किताब की तरह रही है। अपने रिलेशनशिप से लेकर, पारिवारिक कलह और बाईसेक्शुलिटी तक विकास हर चीज के बारे में खुलकर बात करते हैं। इसी बीच विकास ने प्रत्युषा बनर्जी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसपर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान विकास ने बताया है कि एक समय पर वह प्रत्युषा को डेट कर रहे थे। विकास ने कहा है कि जब प्रत्युषा को पता चला कि वह बाइसेक्शुअल हैं तो प्रत्यूषा ने उनसे दूरी बना ली। विकास के इन दावों पर राहुल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इस पब्लिसिटी स्टंट बताया है।