टेलीविजन का प्रसिद्ध शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 13 सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई हुई है। देश और विदेशो में इस शो के कई प्रशंसक है। ये शो सिर्फ लोगो को टीवी पर गुदगुदाता नहीं है, बल्कि टेलीविजन के टॉप 10 शोज में अपनी जगह भी कायम रखता है। इस शो के हर किरदार की अपनी एक अलग पहचान है। शो के अंदर कई सितारे शादीशुदा हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की शो में पति और पत्नी का किरदार निभाने वाले ये कलाकार असल जिंदगी में अब तक कुंवारे हैं।
ऑन स्क्रीन शादीशुदा, असल जीवन में कुंवारे
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ये किरदार असल जिंदगी में अभी भी अपने बैचलर जीवन का पूरा आनंद ले रहें हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको उन ऑन-स्क्रीन किरदारों के बारे में बताएंगे जो शो में तो शादीशुदा हैं । लेकिन असल जिंदगी में इनको कोई रोकटोक करने वाला साथी नहीं है और ये खुलकर अपनी जिंदगी का पूरा लुत्फ उठा रहें हैं।