स्टार प्लस के रुक जाना नहीं सीरियल से फेमस हुई एक्ट्रेस पूजा शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनकी गोद भराई रखी गई थी जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। पूजा ने पिछले साल फरवरी में अपने ब्वॉयफ्रेंड पुश्कर पंडित से शादी की थी। पुश्कर ने 'तू मेरा हीरो' सीरियल डायरेक्ट किया है जिसमें पूजा ने काम किया था। इसी दौरान दोनों पहली बार एक-दूसरे से मिले थे। पूजा ने अप्रैल में इस तस्वीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी।