फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 12 दिन बाद पति से अलग हुईं Bigg Boss की ये पूर्व कंटेस्टेंट, बताई ये वजह

Sun, 02 Feb 2020 04:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पामेला एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, मॉडल और भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन चार की कंटेस्टेंट पामेला एंडरसन अपने पांचवे पति से अलग हो गई हैं। उन्होंने हॉलीवुड सिनेमा के मशहूर निर्माता जॉन पीटर्स से शादी की थी। शादी के महज 12 दिन बाद ही पामेला एंडरसन ने जॉन पीटर्स से शादी तोड़ ली है। जिसके बाद एक बार फिर पामेला एंडरसन अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। पामेला एंडरसन और जॉन पीटर्स ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
पामेला एंडरसन - फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट फॉक्स न्यूज की खबर के अनुसार शनिवार को पामेला एंडरसन और जॉन पीटर्स ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। इन दोनों ने 20 जनवरी को शादी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक पामेला एंडरसन ने अलग होने को लेकर अपना बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा, 'मैंने और जॉन ने इसको अच्छे मोड़ पर खत्म किया है। मैं आपके समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं क्योंकि हम दोनों को पुनर्मूल्यांकन की जरूर है कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए जिंदगी से क्या चाहते हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
पामेला एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया
पामेला एंडरसन ने आगे कहा कि, 'जिंदगी प्यार के खूबसूरत सफर जैसे होती है जो एक सबसे बड़ा सच है। हमनें अपनी समझ के साथ ये फैसला लिया है। फिलहाल हम दोनों ने शादी प्रमाणपत्र की औपचारिकता को टाल दिया है। हमारी निजता का सम्मान करने के लिए शुक्रिया।' फॉक्स की रिपोर्ट के मुताबिक पामेला एंडरसन जॉन पीटर्स को काफी समय से जानती हैं लेकिन वह कभी उनके साथ नहीं रही हैं। जिसके चलते उन्होंने ऐसा फैसला लिया है। 

4 of 5
pamela anderson - फोटो : file photo
गौरतलब है कि बीते दिनों पामेला एंडरसन ने सोशल मीडिया पर के जरिए अपनी पांचवी शादी की जानकारी दी थी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'हैप्पी लाइफ।' पामेला के इस पोस्ट के बाद दूसरे सितारों के अलावा फैंस उन्हें शादी की शुभकामनाएं देने लगे। पामेला की उम्र 52 साल है जबकि जॉन उनसे 20 साल बड़े हैं। उनकी उम्र 72 साल है। जॉन 'बैटमैन' को प्रोड्यूस करने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pamela anderson - फोटो : file photo
पामेला ने जॉन पीटर्स से पहले टॉमी ली (Tommy Lee) और किड रॉक (Kid Rock) के साथ शादी की थी। इसके बाद वो रिक सॉलोमॉन (Rick Salomon) के साथ दो बार शादी की थी। अब पामेला ने जॉन पीटर्स के साथ पांचवीं बार शादी की। पामेला भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन चार में नजर आ चुकी हैं। पामेला बिग बॉस के घर में तीन दिनों तक रही थीं और इसके लिए उन्होंने भारी भरकम कीमत ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पामेला ने तीन दिन के तीन करोड़ रुपये लिए थे। इस सीजन में श्वेता तिवारी विजेता बनी थीं। 

पढ़ें: बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, अभिनेत्री ने लगाया शादी ना करने का आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें