फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ संग 'हुक-अप' करना चाहती हैं पारस की गर्लफ्रेंड, आसिम संग रचाएंगी ब्याह

Sun, 02 Feb 2020 03:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आसिम, आकांक्षा, सिद्धार्थ - फोटो : Social Media
बिग बॉस के घर के अंदर जितना बवाल और हंगामा मचा हुआ है। उतना ही बिग बॉस के घर के बाहर भी मचा हुआ है। बिग बॉस के घर के बाहर इन दिनों पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी भी काफी सुर्खियों में हैं। आकांक्षा बिग बॉस के घर के अंदर माहिरा और पारस की बढ़ती नजदीकियों से काफी परेशान हैं। जिसको लेकर वो अक्सर मीडिया से बातचीत करती रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram
आकांक्षा और पारस का रिश्ता इन दिनों सवालों के घेरे में है। पारस पूरी तरह से मन बना चुके हैं कि वो बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद आकांक्षा के साथ ब्रेकअप कर लेंगे। वहीं आकांक्षा भी ऐसे संकेत दे चुकी हैं। इसी बीच अब आकांक्षा ने अपनी एक इच्छा भी जाहिर की है। आकांक्षा ने कहा है कि वो बिग बॉस के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हुक-अप करना चाहती हैं। तो वहीं आसिम रियाज के साथ शादी करना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Akanksha Puri
दरअसल आकांक्षा पुरी ने हाल ही में एक रेडियो चैनल से बात करते हुए पारस के बारे में बात की। इस दौरान आकांक्षा ने शो के बाकी कंटेस्टेंट्स के बारे में भी बात की। इस इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा से 'किल, मैरी और हुक-अप' पर सवाल पूछे गए। जिसके जवाब में आकांक्षा ने कहा कि वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हुक-अप करना चाहती हैं और आसिम रियाज के साथ शादी करना चाहती हैं। हालांकि आकांक्षा ने ये बात मजाक के तौर पर कही है।

4 of 5
पारस छाबड़ा, आकांक्षा पुरी - फोटो : Social Media
इस इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा ने ये भी बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन पारस को उनके मेल फ्रेंड्स से दोस्ती करना पसंद नहीं है। इसलिए उन्होंने सिद्धार्थ से बात-चीत करना कम कर दिया है। हालांकि आकांक्षा सिद्धार्थ को अब भी अपना अच्छा दोस्त मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एजाज खान, आकांक्षा पुरी, पारस छाबड़ा - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि बीते दिन आकांक्षा का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में आकांक्षा बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान के साथ नजर आई थीं। इस वीडियो में एजाज कह रहे हैं, 'घोड़ों को नहीं मिलती घास और गधे खा रहे थे च्यवनप्राश, मतलब बताओ। पारस रात भर रोएगा, जिंदगी भर रोएगा। मतलब इतनी खूबसूरत लड़की इसे कैसे मिल गई थी, तुम सिर्फ माहिरा को डिजर्व करते हो।' ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें