टेलिविजन का चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। ये शो 2008 से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वैसे तो हर किरदार अपने आप में खास है। जेठालाल, चंपक चाचा, आत्माराम भिड़े, बबिता जी, पोपटलाल या फिर टप्पू सेना इन सभी किरदारों की शो में अलग ही पहचान है। इस शो में एक किरदार ऐसा भी है, जिसकी छवि दर्शकों के दिल में ऐसी बनी है भुलाए नहीं भूलती, और वो हैं दयाबेन। शो को इतने साल हो जाने के बाद भी दर्शक आज भी दयाबेन को उतना ही प्यार देते हैं। हालांकि अभी दयाबेन मैटरनिटी लीव के बाद शो में वापस नहीं आई हैं, फिर भी उनकी पॉपुलैरिटी पर कोई असर नहीं पड़ा है। आज हम आपको दयाबेन की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी 'हे मां माताजी' कहने लग जाएंगे।