टेलीविजन के फेमस सीरियल 'नामकरण' टीआरपी के मामले में हमेशा ही आगे रहता है। इस सीरियल में अवनी और नील दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद है। कुछ दिन पहले इन दोनों के अफेयर की खबरे सामने आ रही थी लेकिन लीड एक्टर्स ने इन बातों को सिर्फ अफवाह बताया। वहीं अब सीरियल में नील का किरदार निभा रहे एक्टर ने खुलेआम को-स्टार से शादी करने की बात कह डाली।
विज्ञापन
2 of 5
Naamkarann
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि सीरियल में काम करने वाले एक्टर एक दूसरे को डेट करने लगते हैं। 'नामकरण' एक्ट्रेस अदिति राठौर और एक्टर जैन इमाम की नजदीकियां काफी सुर्खियों में थी। इस बीच अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि जैन ने अदिति से शादी करने की बात सबके सामने कह डाली।
विज्ञापन
3 of 5
Naamkarann
हाल ही में इंटरव्यू के दौरान जैन ने अदिति के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। जैन ने कहा - 'अदिति असल जिंदगी में बहुत की अच्छी एक्ट्रेस हैं। अवनी का किरदार उम्दा तरीके से निभा रही हैं जिससे मैं काफी प्रभावित हूं। उनके साथ काम अच्छा एक्सपीरियंस रहा। जब भी हम लोग डायलॉग की रिहर्सल करते हैं वह कुछ अलग सा करने की कोशिश करती हैं। अगर वो मुझे मौका दें तो मैं उनसे शादी करना चाहता हूं।'
4 of 5
Naamkarann
कुछ समय पहले जब जैन से लीडिंग डेली ने बात की थी तो उन्होंने अदिति और अपनी नजदीकियों को अफवाह बताया था। उस वक्त कहा जा रहा था कि अदिति और जैन एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं। दोनों एक साथ पार्टियां भी करते है। यहां तक कि दोनों की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में उनके सह कलाकार भी जानते हैं।
'नामकरण' सीरियल साल 2016 से चल रहा है। कहा जाता है कि इसकी कहानी महेश भट्ट की फिल्म 'जख्म' से प्रेरित है जो साल 1998 में रिलीज हुई थी। इस सीरियल में अदिति और जैन इमाम की केमिस्ट्री हमेशा ही लोगों को पसंद आती है। फिलहाल इस सीरियल में दिलचस्प ट्रैक चल रहा है।