टीवी अभिनेता करण मेहरा और निशा रावल एक बार फिर कानूनी मामले को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई पुलिस ने निशा रावल की शिकायत पर करण मेहरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि निशा ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि कुछ समय पहले ही निशा रावल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि करण मेहरा उनके साथ मार पीट करते हैं। ये केस शुक्रवार 25 जून को दर्ज हुआ है और अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
करण के परिवार के खिलाफ भी निशा ने दर्ज करवाई शिकायत
अपनी शिकायत में निशा ने करण के परिवार के सदस्यों, अजय मेहरा, बेला मेहरा और कुणाल मेहरा पर उनके साथ हिंसा करने का आरोप लगाया है। निशा का कहना है कि करण ने उनके बैंक खाते से 1 करोड़ से भी ज्यादा रुपये निकाले हैं। बता दें कि पिछले काफी समय से करण और निशा की टूटी शादी चर्चा में बनी हुई है। फैंस को दोनों की केमेस्ट्री काफी अच्छी लगती थी, लेकिन जब निशा ने करण के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई तो फैंस हैरान रह गए। वहीं अब तक इस मामले में कई सारी बातें सामने आ चुकी है।