टेलीविजन की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री का जाना- माना नाम हैं। टेलीविजन के बाद बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी अंकिता अपनी शादी के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री अपनी शादी के बाद से ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में अभिनेत्री ने अपने ससुराल से अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अंकिता शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल पहुंचीं।
इस दौरान अपने ससुराल बिलासपुर पहुंचीं अंकिता लोखंडे ने अपनी सास और भाभी के साथ एक वीडियो और कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन फोटोज में एक्ट्रेस की सास और भाभी उनकी गोद भरते नजर आ रहे हैं। यही नहीं शादी के बाद पहली बार घर पहुंचीं एक्ट्रेस से उनकी सास एक खास तरह की डिमांड करती भी नजर आईं।