बिग बॉस में चली मनु पंजाबी और मोनालिसा की लव स्टोरी से सभी वाकिफ हैं। दोनों के बीच नजदीकियां इस कदर थीं कि घर के बाकी सदस्यों को असहज महसूस होने लगता था। और अब जब मोनालिसा की शादी उनके मंगेतर से हो चुकी है तो उन्होंने मनु के साथ अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया है कि मनु के साथ उनका रिश्ता मस्ती-मजाक वाला था।
विज्ञापन
मनु पंजाबी के साथ नजदीकियों पर बोलीं मोनालिसा, 'मस्ती मजाक नहीं करेंगे तो रहेंगे कैसे ?'
2 of 5
घर से बेघर होने के बाद हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने मनु के साथ अफेयर के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'जब आप 24x7 एक ही घर में बंद रहते हैं तो आपको बात करने के लिए कोई ना कोई तो चाहिए ही और कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनसे आप बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा करीब आ जाते हैं। मैं मस्ती मजाक वाली लड़की हूं और मनु भी उसी नेचर के हैं। अब मस्ती मजाक नहीं करेंगे तो फिर रहेंगे कैसे ?
विज्ञापन
मनु पंजाबी के साथ नजदीकियों पर बोलीं मोनालिसा, 'मस्ती मजाक नहीं करेंगे तो रहेंगे कैसे ?'
3 of 5
इतना ही नहीं, आगे ये पूछे जाने पर कि अब वो मनु के साथ अपनी दोस्ती कायम रखेंगी या नहीं, तो इस पर मोनालिसा ने कहा कि जब आप 24x7 घर के अंदर रहते हो तो आपको बात करना जरूरी हो जाता है लेकिन घर से बाहर आने के बाद वो रिश्ता बनाए रखना मुश्किल है।
मनु पंजाबी के साथ नजदीकियों पर बोलीं मोनालिसा, 'मस्ती मजाक नहीं करेंगे तो रहेंगे कैसे ?'
4 of 5
जाहिर है अपनी इस बात में मोनालिसा ने साफ कर दिया है कि मनु के साथ अब वो कोई रिश्ता नहीं रखने वाली हैं। बताते चलें कि शो की शुरुआत में सभी को यही लग रहा था कि मोना ज्यादा दिनों तक घर के अंदर नहीं रहेंगी। लेकिन वो रहीं और मनु के साथ उनकी नजदीकियों और अफेयर के चर्चे भी खूब उड़े। यहां तक कि स्वामी ओम ने भी दोनों के बीच की नजदीकियों और इंटीमेसी को लेकर कई खुलासे किए। दोनों को कई बार किस करते हुए और नजदीक आते हुए भी देखा गया। लेकिन मोनालिसा के हालिया बयान से तो लगता है कि वो सब उनके लिए मस्ती-मजाक था।
मनु पंजाबी के साथ नजदीकियों पर बोलीं मोनालिसा, 'मस्ती मजाक नहीं करेंगे तो रहेंगे कैसे ?'
5 of 5
- फोटो : colorstv.com
अब देखना ये होगा कि मोना के इस कमेंट पर मनु पंजाबी क्या कहेंगे ? 'बिग बॉस' की बात करें तो जल्द ही इसका फिनाले होने वाला है। घर में अब बानी, लोपामुद्रा, मनवीर गुर्जर, रोहन मेहरा और मनु पंजाबी बचे हैं। देखना ये होगा कि शो का विजेता कौन बनेगा ?