एक्शन किंग और सुपरस्टार जैकी चैन अपनी आने वाली फिल्म 'कुंग फू योगा' के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। यहां पर वो अपनी फिल्म का प्रमोशन 'द कपिल शर्मा शो' पर कर रहे हैं। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस शो पर जैकी चैन की एंट्री बड़े ही मजेदार तरीके से हुई जिसे देखकर आपकी हंसी भी नहीं रुक पाएगी।
विज्ञापन
कपिल शर्मा के शो में कुछ ऐसे करतब दिखाएंगे सुपरस्टार जैकी चैन
2 of 5
जैकी चैन अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में अभिनेता सोनू सुद के साथ साइकिल से पहुंचे। उन्हें साइकिल पर बैठा देखकर सेट पर मौजूद सभी लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
कपिल शर्मा के शो में कुछ ऐसे करतब दिखाएंगे सुपरस्टार जैकी चैन
3 of 5
शो में एंट्री करते समय अभिनेता सोनू सूद साइकिल चला रहे थे और जैकी चैन उनके पीछे बैठे थे। जैकी चैन ने भी कपिल शर्मा के साथ-साथ सेट पर मौजूद सभी लोगों के साथ जमकर मस्ती की।
कपिल शर्मा के शो में कुछ ऐसे करतब दिखाएंगे सुपरस्टार जैकी चैन
4 of 5
वहीं शो में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन भी पहुंचीं थीं। जैकी चैन रवीना से मिलकर बेहद खुश हुए। दोनों ने शूटिंग के बीच में एक दूसरे से काफी देर तक बातचीत की। ये एपिसोड अगले सप्ताह प्रसारित होगा।
कपिल शर्मा के शो में कुछ ऐसे करतब दिखाएंगे सुपरस्टार जैकी चैन
5 of 5
आपको बता दें कि फिल्म 'कुंग फू योगा' 27 जनवरी को रिलीज होगी। स्टैनले टोंग के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जैकी चैन के अलावा सोनू सूद, दिशा पटानी और अमायरा दस्तूर अहम किरदार में होंगे।