टीवी अभिनेता और 'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना ने 1 जनवरी 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड अदिति शर्मा के साथ शादी रचाई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी और अदिति संग पहली मुलाकात के बारे में बताया था। इन दिनों मोहित रैना फिर एक बार चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट कर दीं। अटकलें लगने लगीं कि वह अपनी पत्नी अदिति से तलाक लेने वाले हैं। हालांकि, अफवाह के बाद मोहित ने खुद सामने आकर इन खबरों का खंडन किया और कहा कि वह अदिति के साथ खुशी-खुशी जिंदगी बिता रहे हैं। आज इंडस्ट्री के इस क्यूट कपल ने अपनी शादी का एक साल पूरा कर लिया है। इस मौके पर चलिए जानते हैं कैसे शुरू हुई मोहित रैना और अदिति शर्मा की प्रेम कहानी...