फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैट टू फिट: लॉकडाउन के बीच स्मृति ईरानी की तस्वीर आई सामने, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस के उड़े होश

Thu, 17 Jun 2021 09:17 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : Instagram
एक तरफ कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के चलते जहां बहुत से लोगों का वजन बढ़ गया है तो वहीं कई सेलेब्स ऐसे है जिन्होंने घर बैठे-बैठे अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्म कर ली है। इस लिस्ट में हाल ही में केंद्रीय मंत्री और पूर्व टीवी अभिनेत्री स्मृति ईरानी का नाम भी जुड़ गया है। स्मृति ईरानी की एक तस्वीर सामने आईं हैं जिसमें वो पहले से बहुत ही फिट और स्मार्ट नजर आ रही हैं। बता दें कि टीवी अभिनेता और होस्ट मनीष पॉल ने स्मृति ईरानी की ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। दरअसल मनीष स्मृति से मिलने उनके घर गए थे जहां उनके आवभगत में केंद्रीय मंत्री ने उन्हें काढ़ा पिलाया।

वायरल हो रही स्मृति ईरानी की तस्वीर

मनीष ने अपनी मुलाकात की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जो पोस्ट होते ही वायरल हो गई। दरअसल इस तस्वीर में स्मृति ईरानी के नए लुक को देखकर यूजर्स हैरान रह गए। इस तस्वीर में स्मृति पहले से बेहद दुबल पतली नजर आ रहीं हैं। स्मृति ईरानी की पिछली तस्वीरों पर ध्यान दें तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आता था, लेकिन इस लेटेस्ट तस्वीर में स्मृति बेहद फिट नजर आ रहीं हैं। कहा जा रहा है कि स्मृति ने पिछले कुछ महीनों में अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस किया है।
विज्ञापन

2 of 5
मनीष पॉल, स्मृति ईरानी - फोटो : Instagram
बता दें कि मनीष पॉल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए बेहद ही मजेदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'एक कप काढ़ा पिलाने के लिए स्मृति मैडम को धन्यवाद। क्या समय आ गया है। चाय की जगह सब काढ़ा पीने लगे हैं, लेकिन मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद।ये तस्वीर खिंचवाने के लिए मास्क को हटा दिया गया था। सभी को प्यार, स्प्रेड लव'। मनीष की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कमेंट कर रहें हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : Insatagram- @smritiiraniofficial
स्मृति ईरानी टीवी जगत का मशहूर चेहरा हैं ये बात हर किसी को पता है। उन्होंने दर्शकों का कई सालों तक मनोरंजन किया है। स्मृति साल 2000 में आए अपने मशहूर टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दौरान अपने लुक्स की तस्वीरें अक्सर साझा करतीं हैं। अक्सर स्मृति ईरानी अपनी थ्रौबक तस्वीरें भी पोस्ट करतीं हैं जिसमें वो काफी दुबली पतली नजर आतीं थीं। वो वेट गेन पर मीम्ज भी साझा करतीं रहतीं हैं।

4 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : Insatagram- @smritiiraniofficial
बता दें कि जनवरी में 2019 में स्मृति ईरानी ने अपने टीवी के जमाने की तस्वीर और लेटेस्ट तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'क्या से क्या हो गए देखते देखते। जब आप पर वजन चढ़ता जाता है'। स्मृति खुले तौर पर अपने बढ़े वजन का मजाक उड़ाती हैं और ऐसे ही मजेदार मीम भी साझा करती हैं। इस पर यूजर्स काफी प्रतिक्रिया भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति ईरानी ने शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर घर में पहचान बना ली थी। इस शो में वो तुलसी के किरदार में नजर आईं थीं। एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी का सबसे लंबा चलने वाला शो था। इस शो ने सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें