मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटे संग होली खेलने न्यूयॉर्क पहुंची थीं मलाइका
होली के मौके पर मलाइका अपने बेटे से मिलने न्यूयॉर्क पहुंची थीं। दरअसल, उनका बेटा अरहान न्यूयॉर्क में अपनी आगे की पढ़ाई कर रहा है। इस वजह से वह त्यौहार पर भारत नहीं आ सका। फिर क्या था मलाइका अपने बेटे संग होली मनाने खुद ही अमेरिका पहुंच गईं। वहां पहुंचकर उन्होंने बेटे संग जमकर होली खेली। मां-बेटे की होली की फोटोज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है।