फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महाभारत' में फिरोज खान ऐसे बने थे 'अर्जुन', 23 हजार ऑडीशंस के बाद हुआ था सेलेक्शन

Tue, 21 Apr 2020 01:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun - फोटो : social media
'रामायण' और 'महाभारत' सीरियल ने दूरदर्शन पर फिर से धूम मचा रखी है। सीरियल में काम करने वाले कलाकार भी चर्चा में आ गए हैं। बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' की बात करें तो सीरियल में अर्जुन का किरदार अभिनेता फिरोज खान ने निभाया था। आज भी फिरोज खान को अर्जुन के नाम से ही जाना जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
महाभारत - फोटो : Twitter
'महाभारत' के ऑडीशन में चुने जाने के बाद उन्होंने अपना नाम फिरोज खान से अर्जुन कर लिया था। 'महाभारत' के पटकथा और संवाद लेखक डॉ राही मासूम रजा ने फिरोज से कहा था कि '23 हजार लोगों में सेलेक्शन हुआ है। ऐसे में अर्जुन नाम ही होना चाहिए। तुम लगते भी अर्जुन जैसे हो और इंडस्ट्री में भी कोई इस नाम से नहीं है।' इस तरह 'महाभारत' से फिरोज खान हमेशा के लिए अर्जुन बन गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
महाभारत - फोटो : social media
अर्जुन ने 'महाभारत' के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। साल 1984 में उन्होंने फिल्म 'मंजिल-मंजिल' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। साल 1988 में उन्हें 'महाभारत' में अर्जुन का किरदार निभाने का मौका मिला। 'महाभारत' का प्रसारण दूरदर्शन पर अक्टूबर 1988 से लेकर जून 1990 तक हुआ। 

4 of 5
अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
'महाभारत' में रोल के लिए अर्जुन, बीआर चोपड़ा को धन्यवाद देते हैं। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि 'मैं आज भी अर्जुन के नाम से पहचाना जाता हूं, जिस तरह अमिताभ बच्चन फिल्म 'जंजीर', अमजद खान फिल्म 'शोले', धर्मेंद्र फिल्म 'फूल और पत्थर', विनोद खन्ना 'कच्चे धागे' से जाने जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन ने दोबारा 'महाभारत' जैसा किरदार करने से मना कर दिया था क्योंकि वो एक ही तरह के किरदार नहीं करना चाहते थे। उन्होंने अपने करियर में 260 से ज्यादा फिल्में की हैं। इनमें 'जिगर', 'तिरंगा', 'आदमी', 'फूल और अंगारे', 'मिस्टर आजाद', 'करन अर्जुन', 'मेंहदी', 'जोड़ी नं 1' और 'यमला पगला दीवाना 2' सहित अन्य हैं। 

जे डे के हत्यारे और अश्वत्थामा किताबों से बाहर आने को बेताब, सुल्ताना डाकू और लादेन भी लगे कतार में
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें