टीवी शोज वैसे तो अपनी कहानी में आने वाले शॉकिंग ट्विस्ट्स के कारण चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन पिछले काफी दिनों से इनके सेट पर जंगली जानवरों ने हलचल मचा रखी है। जहां कुछ दिन पहले कलर्स पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'नीरजा' के सेट पर तेंदुए के घुसने से आतंक मच गया था, वहीं अब ऐसा ही कुछ अभिनेता शोएब इब्राहिम के सीरियल 'अजूनी' के सेट पर देखने को मिला। दरअसल, खबर आ रही है कि मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में शोएब इब्राहिम और आयुषी खुराना के शो 'अजूनी' के सेट पर एक तेंदुआ घुस गया। इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।