फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 13: टीआरपी को लेकर दबाव महसूस कर रहे रोहित शेट्टी? परफॉर्मेंस प्रेशर को लेकर कही यह बात

Mon, 17 Jul 2023 08:54 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खतरों के खिलाड़ी 11  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टीवी का सबसे पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' एक बार फिर एक रोमांचक के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गया है। इस बार रोहित शेट्टी का यह शो जंगल थीम पर आधारित है। शो के होस्ट रोहित साउथ अफ्रीका के केपटाउन के जंगलों में 14 कंटेस्टेंट के साहस की परीक्षा कर रहे हैं। वहीं, इस बीच एक मीडिया संस्थान से बातचीत के उन्होंने शो को लेकर काफी कुछ साझा किया है।


 
विज्ञापन

2 of 5
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : Social media

एक साक्षात्कार में रोहित से पूछा गया कि क्या इतने सालों तक शो होस्ट करने से आपको भारी वेतन वृद्धि मिली होगी? जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा यह महत्वपूर्ण है कि शो सफलतापूर्वक चले। हम आभारी हैं कि खतरों के खिलाड़ी टीवी पर चल रहा है और दर्शक भी इस शो को पसंद कर रहे हैं। हमें इससे ज्यादा और क्या चाहिए?

विज्ञापन

3 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, जब रोहित से पूछा गया कि क्या उनको लगता है कि यह शो एक आइकॉनिक शो माना जाता है, क्या वह इस बात से सहमत हैं? इसके जवाब में फिल्म मेकर ने कहा , 'हां, खतरों के खिलाड़ी एक प्रतिष्ठित शो है और इसलिए साल दर साल हम इसे दर्शकों के लिए और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कुछ नएपन और ताजगी के साथ योजना बना रहे हैं। वे ऐसे समय में इस शो को देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जब हर किसी के पास कई विकल्प होते हैं और वे चयनात्मक भी होते हैं, लेकिन अगर उन्होंने हमारे शो को देखने का फैसला किया तो मैं विनम्र महसूस कर रहा हूं और महान भी हूं। हमें उन फिल्मों और शो के लिए आभारी महसूस करना चाहिए, जिन्हें लोग विशेष रूप से पसंद करते हैं।'

4 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : social media

इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि क्या वह टीआपी को लेकर कोई दबाव महसूस कर रहे हैं, जिसके जवाब में रोहित ने कहा कि शो बहुत बड़े स्तर पर बना है इसलिए सौ फीसदी टीआरपी का दबाव रहता है। शो हर शुक्रवार को टेलिकास्ट किया जाता है। इसलिए शो पर साप्ताहिक दबाव रहता है। हालांकि, फिल्में एक गैप के बाद आती हैं इसलिए हम पर बस एक शुक्रवार का दबाव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, जब रोहित से पूछा गया कि उनका यह किस वर्ग के लोग ज्यादा देखना पसंद करते हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं इस शो को कई सालों से होस्ट कर रहा हूं। मुझे एहसास हुआ है कि यह शो बच्चों के पसंदीदा में से एक है। जब माता-पिता और बच्चे किसी से बातचीत करते हैं तो वे ज्यादातर खतरों के खिलाड़ी, सिंघम और गोलमाल पर चर्चा करते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor: अब मसालेदार विषय वाली फिल्म की तलाश में हैं जान्हवी कपूर, करियर को देना चाहती हैं नई दिशा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें