फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Banerjee: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम पूजा बनर्जी ने दिया बेटी को जन्म, पिछले महीने ही कहा था शो को अलविदा

Sat, 12 Mar 2022 04:13 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा बनर्जी अपने पति संदीप सेजवाल के साथ - फोटो : Instagram @poojabanerjeee
'कसौटी जिंदगी की 2’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे टीवी शो में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने बेटी को जन्म दिया है। पूजा ने बच्ची को जन्म मुंबई के एक अस्पताल में दिया है। अभी पिछले महीने ही अभिनेत्री ने 'कुमकुम भाग्य' शो को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान शो में काम किया था।
विज्ञापन

2 of 5
पूजा बनर्जी - फोटो : Instagram @ poojabanerjeee
पूजा बनर्जी के भाई नील ने बताया कि बच्ची के जन्म के बाद से पूरा परिवार खुश है और हम सभी नागपुर में हैं। पूजा के साथ अस्पताल में उनके पति संदीप सेजवाल और बच्ची की दादी मौजूद हैं। हम भी जल्द ही उनसे मिलने जाएंगे। नील ने बताया कि पिछले महीने ही हमने पूजा के साथ मिलकर जश्न का फैसला लिया था। बच्ची के जन्म के बाद अब पूजा दिल्ली आ जाएंगी और पूरा परिवार इस खुशी को सेलिब्रेट करेगा।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा बनर्जी अपने पति संदीप सेजवाल के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा बनर्जी ने अपने टेलीविजन के सफर की शुरुआत 2011 में एमटीवी 'रोडीज सीजन 8' से की थी, जिसमें वह फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने 2012 में स्टार प्लस के शो 'एक दूसरे से करते हैं प्यार हम' किया। इसके बाद से वह कई शोज में नजर आ चुकी हैं, जिसमें 'कसौटी जिंदगी की 2', 'दिल ही तो है', 'कहने को हमसफर हैं', 'विक्रम बेताल की रहस्मय गाथा' आदि शामिल हैं।

4 of 5
पूजा बनर्जी - फोटो : Instagram
आपको बता दें कि पूजा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पूरे समय शो में काम किया था। वह लगातार शो की शूटिंग कर रही थीं। अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में कदम रखते ही पिछले महीने उन्होंने शो को अलविदा कहा था। उस समय पूजा न कहा था कि मुझे पता था कि यह दिन नजदीक आ रहा है, लेकिन मैं इस शो को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। सेट पर सभी से मिलने वाले प्यार को देखकर बहुत अच्छा लगता था। सेट पर सभी ने मेरा ख्याल रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेत्री पूजा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
शो के आखिरी दिन सेट पर पूजा के लिए पार्टी का आयोजन भी किया गया था, जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की थी। बता दें कि 'कुमकुम भाग्य' में पूजा ने रिया मेहरा का किरदार निभाया था। इस शो में उन्होंने तीन साल तक काम किया था। उनके किरादार को लोगों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें