फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi: सोनी ने चला अपना आजमाया हुआ हिट दांव, रेस में फिर उतरे देव और सोनाक्षी

Tue, 06 Jul 2021 05:37 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तमाम नए शोज में अपनी किस्मत आजमाने के बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन यानी सोनी चैनल ने अपने एक हिट शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' को ही नए रंग रूप में पेश करने का फैसला किया है। ये शो पहले जून महीने में ही लॉन्च होने वाला था लेकिन चैनल के दो महत्वाकांक्षी शोज 'सरगम की साढ़े साती' और 'स्टोरी 9 मंथ्स की’ के उम्मीदों पर खरा न उतरने पर इसकी लॉन्चिंग भी टल गई थी।

दरअसल, टीआरपी की रेस में लगातार हाशिए पर छूटते जा रहे एंटरटेनमेंट चैनल सोनी के दो नए शोज के मई महीने में बीच में ही बंद होने की खबरों से इन धारावाहिकों में काम करने वाले सैकड़ों कलाकारों व तकनीशियनों के परिवार संकट में आ गए थे। 'सरगम की साढ़े साती' और 'स्टोरी 9 मंथ्स की' को बीच में ही बंद करने का फैसला इनका टीआरपी चार्ट पर अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के कारण किया गया। चैनल के अधिकारी कहते रहे हैं कि वे कोई शो टीआरपी के लिए नहीं बनाते लेकिन टीआरपी के लिए ही सोनी चैनल प्रबंधन ने अब अपने एक हिट शो का अगला सीजन बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' सोनी चैनल की ऐसी ही एक चर्चित फ्रेंचाइजी है, जिसने ऑनस्क्रीन कपल देव और सोनाक्षी के जरिए दर्शकों के साथ एक रिश्ता भी बनाया था। अब इस कहानी को आगे बढ़ाते हुए ये सीरियल एक विवाहित जोड़ी और पैरेंट्स के रूप में देव और सोनाक्षी के बीच बदलते रिश्तों में झांकेगा। देव और सोनाक्षी इससे पहले दर्शकों को अलग-अलग भावनाओं से रूबरू करा चुके हैं, जिसमें एक दूसरे का साथ, आपसी समझ, प्यार, समझौता, नाराजगी, जुदाई और परवरिश जैसे पहलुओं को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
सुप्रिया पिलगांवकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के पहले सीजन में देव और सोनाक्षी मिले। उनके बीच प्यार हुआ और फिर वो एक दूसरे के साथ रहने के लिए हर मुश्किलों से लड़े जिनमें जरूरत से ज्यादा अधिकार जताने वाली देव की मां ईश्वरी भी शामिल थीं। वहीं दूसरे सीजन में दिखाया गया था कि देव और सोनाक्षी किस तरह भावनाओं के भंवर से गुजरते हैं, जहां उनके सामने एक दूसरे के साथ, समझौते और परवरिश की दिक्कतें आती हैं। अब देव और सोनाक्षी की ज़िंदगी का यह नया अध्याय इस बात की पड़ताल करेगा कि अनजानी परिस्थितियों में रिश्तों में मिठास बरकरार रखने के लिए क्या जरूरी होता है।

4 of 5
शाहीर शेख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सीजन 3 में शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस ही देव और सोनाक्षी के अपने पुराने किरदारों मैं नजर आएंगे। सुप्रिया पिलगांवकर देव की मां ईश्वरी के रोल में नजर आएंगी। इस नए सीजन के बारे में शो के मुख्य अभिनेता शाहीर शेख के मुताबिक, देव दीक्षित ऐसा एक रोल है, जिसे निभाना मुझे बहुत अच्छा लगा और इसके लिए मुझे दर्शकों से भी बहुत प्यार मिला। मैं उम्मीद करता हूं कि इस सीजन में भी दर्शकों को रिश्तों से जुड़ीं कुछ दिलस्प बातें जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एरिका फर्नांडिस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक में सोनाक्षी बोस का किरदार निभाने वाली एरिका फर्नांडिस कहती हैं, “जिस तरह से हर रिश्ता और हर शादी धीरे धीरे परिपक्व होती है, उसी तरह से 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के लेखक भी चाहते थे कि आगामी सीजन में यह कहानी परिपक्व तरीके से आगे बढ़े। सोनाक्षी का सफर जारी रखना मेरे लिए बहुत खास है, जो इस वक्त अपने पति के साथ अपने रिश्तों के दोराहे पर खड़ी है। मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को नया सीजन देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना मजा हमें इसे बनाने में आया और दर्शक इसी तरह हम पर अपना प्यार बरसाते रहेंगे।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें