करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सीजन 6 पर अब तक कई जोड़ियां हमें नजर आ चुकी हैं। हाल ही में एक्टर अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ करण जौहर के चैट शो में पहुंचे। वैसे तो अजय और काजोल के शो में पहुंचने की उम्मीद बहुत कम थी क्योंकि दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी लेकिन दोनों यहां सारी दुश्मनी भुलाकर पहुंचे। शो में दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। इतना ही नहीं इस शो में काजोल की कई आदतों के बारे में भी बात की गई।
विज्ञापन
2 of 5
Koffee With Karan 6
कॉफी विद करण की शुरुआत में ही करण जौहर ने काजोल और अजय से माफी मांगी। साथ ही ये भी कहा कि उन्हें इस बात का मलाल है कि अपनी किताब में उन्होंने इस लड़ाई का जिक्र किया। अजय ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने कई बार काजोल से कहा है कि वह करण से इस सिलसिले में बात करें और आखिर में काजोल ने अपने जन्मदिन पर करण को न्यौता भेजा।
विज्ञापन
3 of 5
Koffee With Karan 6
अब आप सोच रहे होंगे कि करण ने माफी क्यों मांगी तो आपको बता दें जब करण की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' और अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' एक साथ रिलीज हुई, उस वक्त करण को लेकर ये खबर कमाल आर खान ने फैलाई कि करण ने उन्हें पैसे दिए हैं कि वह अजय की फिल्म को बुरा बोलें। बाद में काजोल और करण के बीच भी दूरियां आ गई थी। दोनों ने दोस्ती भी तोड़ ली थी। करण ने ये तक कह दिया था कि वह कभी अब काजोल से दोस्ती नहीं करेंगे।
4 of 5
Koffee With Karan 6
लेकिन अब ये लड़ाई खत्म हो चुकी है। शो के छठे सीजन में मेहमान के तौर पर आए अजय देवगन और काजोल ने करण जौहर के हर सवालों का बेहद अच्छे से जवाब दिया। इनके बीच ये चिट चैट शो बड़ा ही एंटरटेनिंग रहा। बीती रात ही इस शो का टेलिकास्ट हुआ है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही अपनी फिल्म तानाजी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ काजोल भी दिखाई देगी। काजोल को इससे पहले 'हेलीकॉप्टर ईला' में देखा गया था। अजय इससे पहले 'रेड' में नजर आए थे।