फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुयश-किश्वर ने गर्दन पर गुदवाया बेटे का नाम, वीडियो में दिखाया टैटू

Thu, 16 Sep 2021 02:20 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी की फेमस जोड़ी किश्वर मर्चेंट और सुयश राय हाल में ही माता पिता बने हैं। 27 अगस्त को किश्वर ने अपने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था।
किश्वर और सुयश दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों अपनी गर्दन पर एक टैटू गुदवा रहे हैं।
इस टैटू में उन्होंने अपने बेटे का नाम लिखवाया है।
विज्ञापन
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की फेमस जोड़ी किश्वर मर्चेंट और सुयश राय हाल में ही माता पिता बने हैं। 27 अगस्त को किश्वर ने अपने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था। जिसकी एक झलग उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि चालीस दिनों तक वह अपने बच्चे का चेहरा सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करेंगे। दोनों का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे उनके चाहने वाले बेहद पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


किश्वर और सुयश दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों अपनी गर्दन पर एक टैटू गुदवा रहे हैं। इस टैटू में उन्होंने अपने बेटे का नाम लिखवाया है। किश्वर इस वीडियो में कह रही हैं कि उनका बेटा अभी सो रहा है, ऐसे में इस वक्त हम कुछ एक्साइटिंग करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय - फोटो : सोशल मीडिया
किश्वर और सुयश ने अपनी गर्दन पर अपने बेटे ‘Nirvair’ का नाम का टैटू गुदवाया है। दोनों इस वक्त पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। किश्वर अपने यूट्यूब चैनल पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन अभी तक दोनों ने अपने बच्चे का चेहरा अपने फैंस को नहीं दिखाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें