बिग बॉस 15 सातवें हफ्ते में पहुंचने के साथ ही काफी दिलचस्प हो चुका है। बिग बॉस ने घर की सारी जिम्मेदारी वीआईपी मेंबर्स को सौंप दी है, यानी की अब घर पर पूरा राज तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, उमर रियाज, निशांत भट्ट और विशाल कोटियन का है। इन्हीं पांचों के हिसाब से अब अन्य घरवालों को चलना हैं। हालांकि जहां हर साल में शुरुआत में या एक दो हफ्ते बाद ही घरवालों को दंड स्वरूप घर में जेल की काटनी होती है वो अब तक इस सीजन में दर्शकों को देखने नहीं मिली थी।
जेल का खुले दरवाजे
हर साल बिग बॉस के घर में जहां एक तरफ किचन को एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है तो वहीं दूसरी तरफ जेल भी घर का महत्वपूर्ण माना जाता है। हर हफ्ते कोई न कोई सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होने के साथ-साथ सजा का पात्र भी बंता है। बिग बॉस के सातवें हफ्ते में भी अब जेल का दरवाजा खुल चुका है और इस हफ्ते वीआईपी सदस्यों के अलावा घर में मौजूद सदस्यों में से एक सदस्य को जेल जाना पड़ा।