जब भी किसी रियलिटी शो का नाम आता है, तो हमारे दिलों-दिमाग में मस्ती और लड़ाइयां सबसे पहले आती हैं। अक्सर सेलिब्रिटी बेस्ड रियलिटी शोज में हमें मस्ती और लड़ाइयां भर-भर के देखने को मिलती हैं। अगर शो में मस्ती न हो, तो वह शो कुछ समय में बोरिंग बन जाता है। ऐसा ही एक शो इस समय सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो रहा है। हम बात कर रहे हैं, स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' की। इस शो में रोज कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है, जिसे देख दर्शकों की दिलचस्पी इसमें बढ़ती जा रही है। खतरों के खिलाड़ी में रोज कंटेस्टेंट्स को कई खतरनाक स्टंट्स का सामना करना पड़ता है। एक बार फिर इस शो में एक स्टार कंटेस्टेंट कुछ ऐसा करती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर हमारी रूह कांप जाएगी। लेकिन स्टंट को करते हुए भी उनकी हरकतें सबको हंसने पर मजबूर कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका स्टंट करते यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।