एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी
पहले भी उड़ चुकी हैं लिंकअप की खबरें
सोनी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले पौराणिक सीरियल 'विघ्नहर्ता गणेश' में आकांक्षा माता पार्वती के रोल में दिखाई दी थीं। इसी शो में पारस छाबड़ा रावण का किरदार निभाते नजर आए थे। इसी दौरान दनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। लेकिन, आकांक्षा और मीका सिंह भी अच्छे दोस्त थे। पिछले दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से कहीं ज्यादा है। एक बार तो इनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों गुरुद्वारे में बैठे हुए दिखाई दे रहे थे। लोगों ने यहां तक कह दिया था कि इन दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन फिर अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में सामने आकर इन खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि वह मीका से शादी नहीं करना चाहती। हालांकि, इस बयान के करीब छह महीने बाद अब वह 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाली हैं, जो उनके इस बयान को गलत साबित कर रहा है।