फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी 11: शो में विशाल आदित्य सिंह की फिर हुई वापसी, आस्था और सौरभ को टास्क में हराकर पाई सफलता

Sun, 29 Aug 2021 02:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शो में हुई विशाल आदित्य सिंह की वापसी - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन में इन दिनों दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस शो में कार्यक्रम से बाहर हो चुके एक खिलाड़ी ने फिर से एंट्री कर ली है। इस प्रतिभागी के शो में वापस लौटने पर दर्शक और बाकी खिलाड़ी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

शो से बाहर हुए खिलाड़ियों को मिला एक और मौका

'खतरों के खिलाड़ी 11' के शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड की शुरुआत रोहित शेट्टी ने शो से बाहर हुए तीन कंटेस्टेंट को बुलाकर की। इन प्रतिभागियों में विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल और सौरभ राज जैन शामिल थे। दरअसल, इन तीनों के बाहर होने की वजह या तो गलत फैसले थे या फिर पार्टनर की गलती। ऐसे में यह तय किया गया कि इन तीनो प्रतिभागियों को एक मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

2 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी वजहों से हुए थे बाहर हुए थे प्रतिभागी

विशाल आदित्य सिंह ने शो में अच्छा परफॉर्म किया, लेकिन पार्टनर टास्क में निक्की तंबोली के परफॉर्म ना कर पाने की वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ा था। वहीं, सौरभ राज जैन को अर्जुन बिजलानी ने 'के' कार्ड का इस्तेमाल करते हुए नॉमिनेट कर दिया था। जबकि आस्था गिल एक टीम टास्क के चलते बाहर हुईं थी। इसमें श्वेता तिवारी ने आस्था को स्विमिंग टास्क के लिए भेजा, लेकिन उन्हें स्वीमिंग नहीं आती थी। 

विज्ञापन

3 of 5
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल ने पूरा किया टास्क
 
शो में दोबारा वापस आने के लिए तीनों प्रतिभागियों को एक टास्क दिया गया। इसे पूरा करने पर विशाल की शो में वापसी हो गई। जबकि सौरभ और आस्था बाहर हो गए। उनके वापस आने से सबसे ज्यादा श्वेता तिवारी और वरुण सूद खुश थे। दरअसल, दोनों के ही साथ विशाल की बॉन्डिंग अच्छी है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने विशाल के वापस लौटने पर खुशी जाहिर की है। 
 

4 of 5
विशाल आदित्य सिंह और श्वेता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल को शानदार खेल से मिला फियर फंदे से छुटकारा
 
रोहित शेट्टी ने सभी प्रतिभागियों को फियर फंदा देते हुए बताया कि जो कंटेस्टेंट टास्क अच्छा करेगा उसे ही यह फंदा उतारने का मौका मिलेगा। इसके बाद सभी को टियर गैस से भरे ट्रेन के एक डिब्बे में बिठाया गया। इस डिब्बे में ज्यादा देर तक टिके रहने वाले कंटस्टेंट को सुरक्षित घोषित किया गया। इस टास्क में विशाल और सना आखिर तक डटे रहे, जबकि बाकी सब एक-एक कर बाहर हो गए। इस तरह दोनों को फियर फंदे से छुटकारा मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विशाल, सना, राहुल और श्वेता - फोटो : सोशल मीडिया
एलिमिनेशन से सुरक्षित हुए चार प्रतिभागी
इस टास्क के बाद हुए कॉफिन टास्क को राहुल वैद्य जीतने में कामयाब रहे, जिससे वह एलिमिनेशन से बच गए। वहीं, बाकी बचे कंटेस्टेंट को रोप टास्क दिया गया, जिसमें श्वेता तिवारी ने सफलता हासिल की। इस तरह विशाल, सना, राहुल और श्वेता एलिमिनेशन से सुरक्षित हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें