बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्मी पर्दे के साथ-साथ टेलीविजन स्क्रीन्स पर भी धूम मचा रहे हैं। अभिनेता इस समय अपने पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन होस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। इस बार का यह सीजन काफी अलग रहा है क्योंकि इसमें इस बार अमिताभ बच्चन ने अपनी जीवन से जुड़े कई राजों का खुलासा किया है। इसी क्रम में 'केबीसी 14' के हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में भी बिग बी ने अपने और जया बच्चन के जीवन से जुड़े एक खास किस्से के बारे में बताया।