फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: गौतम की एक्स वाइफ ने सौंदर्या पर अभिनेता का गेम खराब करने का लागाया आरोप, बोलीं- प्यार बाहर...

Fri, 18 Nov 2022 07:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गौतम विग, सौंदर्या शर्मा - फोटो : Social media
टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 16 में रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। सेलेब्स एक-दूसरे से लड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं और वीकएंड का वार में सलमान खान भी सबको सबक सिखाते दिखाई देते हैं। यह वह दिन होता है, जब सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने के साथ ही कई लोगों को शो से बाहर का रास्ता भी दिखा देते हैं। ऐसे में हमेशा की तरह इस वीकएंड का वार एपिसोड में भी किसी न किसी कंटेस्टेंट का घर छोड़ना तय है। एपिसोड के टेलीकास्ट होने से पहले ही खबरें सामने आ रही हैं कि इस हफ्ते अभिनेता गौतम विज को शो से एविक्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
गौतम विग, सौंदर्या शर्मा - फोटो : Social media
दरअसल, इस हफ्ते गौतम विग, सौंदर्या शर्मा, टीना दत्ता और शालीन भनोट एविक्शन के लिए नॉमिनेट हुए हैं। 'बिग बॉस 16' के एविक्शन के सिलसिले में इस समय सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे पोस्ट देखे जा रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि अभिनेता गौतम विग को शो से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। गौतम विग शुरुआत से ही सौंदर्या शर्मा के साथ अपने नकली रिश्ते को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहे हैं। अभिनेता पर लगातार सौंदर्या को खेल के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है, लेकिन अभिनेता ने हमेशा कहा है कि वह सच में सौंदर्या के लिए फील करते हैं। इसी बीच अब गौतम और सौंदर्या के रिश्ते पर अभिनेता की एक्स वाइफ ऋचा गेरा का बयान सामने आया है।
Ira Khan-Nupur Shikhare: आमिर खान की लाडली बेटी आयरा ने BF नुपुर शिखरे से की सगाई, सामने आईं कपल की तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 4
गौतम विग, सौंदर्या शर्मा - फोटो : Social media
ऋचा गेरा ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा कि गौतम और सौंदर्या घर में सबसे अच्छे दिखने वाले कपल्स में से एक हैं, लेकिन उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपना गेम खेलने की जरूरत है। ऋचा बोलीं, 'जितना मैं गौतम को जानती हूं, वह एक इंसान को जानने और उसको प्यार करने में समय लेते हैं। लेकिन इस समय दोनों इस रिश्ते में जल्दबाजी कर रहे हैं। मुझे लगता है दोनों तरफ से यह सिर्फ आकर्षण है, प्यार नहीं। सौंदर्या उसका समर्थन करने की पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन उन्हें स्वतंत्र रूप से भी खेलना है। वह वास्तव में अच्छा कर सकता है, अगर सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करे। लेकिन वह इस रिश्ते पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करके इसे खराब कर रहा है। प्यार बाहर आकार कर लो।'
Neena Gupta: लस्ट स्टोरीज 2 में कैसा होगा नीना गुप्ता का रोल? अभिनेत्री बोलीं- उम्र के इस पड़ाव पर ऐसा रोल...
विज्ञापन

4 of 4
गौतम विग, सौंदर्या शर्मा - फोटो : Social media
अपने तलाक के बारे में बात करते हुए, ऋचा गेरा ने आगे कहा, 'हमारे बीच बेहद अच्छी दोस्ती है। गौतम और मैं एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि अच्छी दोस्ती सफल शादियों में तब्दील हो।' वर्कफ्रंट की बात करें तो गौतम विग टेलीविजन की दुनिया का एक लोकप्रिय नाम है। अभिनेता को 'नामकरण', 'तंत्र', 'पिंजरा खूबसूरती का' और 'साथ निभाना साथिया 2' जैसे शो में काम करते देखा गया है।
Ayushmann Khurrana: 'दुर्भाग्य है कि हमारा देश...', फ्लॉप फिल्में देने के बाद बॉक्स ऑफिस गणित पर बोले आयुष्मान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें