फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: अमिताभ बच्चन ने पूछा केबीसी 13 के रजिस्ट्रेशन का आठवां सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब?

Tue, 18 May 2021 09:17 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इस शो के साथ एक बार फिर बिग बी छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं। हालांकि कोरोना के चलते इस बार शो में कई बदलाव किए गए हैं। बताया जा रहा है कि शो में इस बार डिजिटल सलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस फॉलो किया जाएगा। शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। बता दें कि 10 मई रात नौ बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रकिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए सोनी टीवी की तरफ से हर रोज एक वीडियो जारी किया जा रहा है जिसमे शो के होस्ट अमिताभ बच्चन एक सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में बिग बी ने अब आठवां सवाल पूछा है। अगर आपको इसका सही जवाब पता है तो आपके लिए भी शो में एंट्री के रास्ते खुल सकते हैं।सोनी लिव के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
 इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं- 'आपने कभी सुना है? लाख पत्थर राह में आ जाएं लेकिन पानी कभी अपना रास्ता नहीं बदलता है... कुछ ऐसा ही हमारे साथ भी तो हो रहा है, हमारे सपने भी पानी की तरह ही तो होते हैं। लाख चुनौतियां राह में आएं... कोशिशों से सपनों की मंजिल मिलकर रहती है। आपकी कोशिशों को अपनी मंजिल से मिलने में अब देर नहीं रही। कोशिश करके तो देखिए शायद आज का सवाल आपको आपकी मंजिल से मिलवा दे'। केबीसी रजिस्ट्रेशन का आठवां सवाल ये रहा-
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सवाल नंबर- 7: 2021 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

जवाब के विकल्प:

A. कमल हासन 

B. धर्मेंद्र

C. जितेंद्र

D. रजनीकांत
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इस सवाल का जवाब है- D. रजनीकांत।  सही जवाब देने के लिए सोनीलिव वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
कौन बनेगा करोड़पति लोगों के पसंदीदा शो में से एक है। हर साल इसका इंतजार लाखों दर्शक करते हैं और अपनी किस्मत को बदलने का मौका आजमाते हैं। पिछले साल भी कोरोना काल में केबीसी की शूटिंग पूरी सावधानी के साथ की गई थी। हर साल लोग केबीसी के जरिए अपनी किस्मत बदलने और करोड़ों कमाने का प्रयास करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें