फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी ने जीते 25 लाख रुपये, जरूरतमंदों की मदद के लिए इस्तेमाल करेंगे धनराशि

Sat, 25 Sep 2021 12:48 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

कौन बनेगा करोड़पति लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है। प्रश्नों के उत्तर देने के साथ-साथ अक्सर शो में काफी मस्ती मजाक देखने को भी मिलता है। अमिताभ बच्चन के रुतबे को देखकर हर कोई उन पर फिदा हो जाता है। बॉलीवुड के महानायक भी शो में आए कंटेस्टेंट की हर बात को मजाकिया अंदाज में लेते हैं उनके साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। हर शुक्रवार को शो में एक खास एपिसोड प्रसारित होता है जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम में आज अमिताभ बच्चन के शो केबीसी- 13 की हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आए अभिनेता जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी। 

 इन दोनों ही कलाकारों के आने से यह एपिसोड काफी मनोरंजक हो गया। अमिताभ बच्चन ने इन दोनों कलाकारों से उनके खास अंदाज में बातचीत की। इस दौरान दोनों ने दर्शकों के साथ अपनी दोस्ती, करियर के शुरुआती दिनों की यादें और कई रोचक किस्से शेयर किए।

 

विज्ञापन

2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी और सुनील ने जीते 25 लाख रुपये 

 शो में पहुंचे जैकी और सुनील ने 13 सवालों का जवाब देकर 25 लाख रुपये की धनराशि जीती। जैसे ही अमिताभ बच्चन 14वां सवाल पूछने जा रहे थे हूटर बज उठा और खेल समाप्त हो गया। यह राशि जीतने के बाद दोनों अभिनेताओं ने बताया कि वह इस पैसे से जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

शो पर मस्ती करते आए नजर अभिनेता

शो में पहुंचे दोनों अभिनेताओं ने इस दौरान अमिताभ बच्चन को अपने फिटनेस मूव्स से हैरान कर दिया। दरअसल, शो के बीच में अमिताभ बच्चन ने सुनील शेट्टी से उनके फिट रहने का राज पूछा। इस पर सुनील और जैकी दोनों ने ही एक्सरसाइज कर वहां मौजूद हर किसी को अपनी फिटनेस से चौंका दिया।

4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी श्रॉफ ने बताया अपनी बोली का राज

केबीसी पहुंचे जैकी श्रॉफ से मस्ती- मजाक करते हुए अमिताभ उनकी इस बोली के खास अंदाज का राज पूछ लिया। इस पर अभिनेता काफी मजाकिया अंदाज में अमिताभ को जवाब दिया। इतना ही इस दौरान उन्होंने बिग बी को अपनी मजेदार बोली भी सिखाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

 अभिषेक ने रोका जैकी श्रॉफ का रास्ता

जैकी श्रॉफ अमिताभ बच्चन को उस समय का किस्सा भी याद दिलाया जब वो दोनों साथ में चेन्नई में शूटिंग कर रहे थे और उस दौरान नन्हें अभिषेक और श्वेता बच्चन भी उस दौरान अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ वही पर मौजूद थे। जैकी श्रॉफ ने बताया कि जब वो अमिताभ बच्चन से उनका ऑटोग्राफ लेने जा रहे थे तो अभिषेक ने उन्हें रोक दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें