टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इससे पहले ही ये खूब खुर्खियों में है। शो में इस बार डिजिटल सेलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस को अपनाया गया। इस शो के अब तक 12 सीजन प्रसारित हो चुके हैं और अब 13वां सीजन बहुत जल्द टीवी पर आने वाला है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन भी शो होस्ट करते नजर आएंगे। अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन ने केबीसी 13 का प्रोमो सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। कौन बनेगा करोड़पति प्रोमो दो हिस्सों जारी किया गया है। जिसका केवल पहला हिस्सा ही फिलहाल दिखाया गया है और जल्द ही दूसरा पार्ट भी साझा किया जाएगा।
अमिताभ बच्चन ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर कौन बनेगा करोड़पति यानि केबीसी का प्रोमो शेयर कर जानकारी दी कि जल्द ही इसका 13वां सीजन आने वाला है। प्रोमो साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, 'वापस आ रहे हैं.....केबीसी पर।' उन्होंने आगे लिखा कि इस प्रोमो का पार्ट दो जल्द आ रहा है, देखने के लिए बने रहिए।