फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में आ पहुंचा सात करोड़ का सवाल, कोरोना वॉरियर बोलीं- 'जीती तो खोलूंगी अपना अस्पताल'

Wed, 06 Jan 2021 08:04 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन में इस बार एक से एक दिग्गज लोग आ रहे हैं। कोरोना काल में लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद इस शो पर आए तो उन्हें अगले ही दिन एक हिंदी फिल्म बतौर हीरो मिल गई। अब बारी है एक ऐसी चिकित्सक की जो अब भी कोरोना से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए दिन रात सेवा कर रही हैं। उनकी बस एक ही ख्वाहिश है और वह है अपना खुद का अस्पताल। उनके इस सपने को पूरा करने में अब बस एक जवाब का फासला बाकी है।
विज्ञापन

2 of 5
डॉ नेहा शाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने ये खेल खेलने वाली चिकित्सक हैं मुंबई की 45 वर्षीय डॉ. नेहा शाह। नेहा कोविड-19 फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज कर रही हैं। वह डॉक्टरों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं और एक दिन अपना खुद का क्लीनिक खोलना चाहती हैं। उनकी मंशा ये भी है कि वह जगह जगह जाकर सेहत से जुड़े छोटे छोटे शिविर भी लगाएं।
विज्ञापन

3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नेहा हमेशा से ये चाहती हैं कि ये सब काम वह बिना कोई कर्ज लिए खुद अपने दम पर कर सकें और इसके लिए उन्हें हमेशा यही लगा कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ उनका ये सपना पूरा कर सकता है। नेहा हमेशा से केबीसी में आकर बड़ी राशि जीतना चाहती थीं ताकि वे अपने बल पर अपने सपने पूरे कर सकें। नेहा ने पार्ट टाइम मेडिकल ऑफिसर के रूप में खारघर की भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर डिस्पेंसरी में भी काम किया है।

4 of 5
डॉ नेहा शाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डॉ. नेहा शाह पिछले छह वर्षों से अपने पिता के क्लीनिक पर लगातार काम करती रही हैं। पूरे लॉकडाउन के दौरान उन्होंने और उनके पिता ने एक दिन के लिए भी अपना क्लीनिक बंद नहीं रखा और अनेक कोविड-19 सरवाइवर्स का इलाज किया और वे आगे भी ऐसा ही करते रहने का प्रण ले चुके हैं। इस हफ्ते नेहा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन के सामने हैं। वह अब तक सारे सवालों का सही जवाब दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का खेल जिस पड़ाव पर है, वहां नेहा सात करोड़ रुपयों के सवाल का सामना करती नजर आएंगी। नेहा इस सीजन की चौथी महिला करोड़पति तो बन ही चुकी हैं, अब उनके घरवालों को इंतजार इस बात का है कि क्या वह सात करोड़ रुपये जीत पाएंगी?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें