फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: राखी सावंत को सता रही पति रितेश की याद, बोलीं- 'डेढ़ साल से मिलने नहीं आए'

Tue, 05 Jan 2021 08:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राकी सावंत - फोटो : Instagram: @colorstv
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत जब से बिग बॉस के घर में आई हैं। तभी से वो दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट का डोज दे रही हैं। राखी के बिग बॉस हाउस में जाने के बाद उनके पति रितेश भी लगातार मीडिया से बात कर रहे हैं और पत्नी का सपोर्ट कर रहे हैं। हालाकि अब तक रितेश सामने नहीं आए हैं। वहीं अब हाल ही में राखी ने शो के दौरान अभिनव और रुबीना के सामने अपने पति के बारे में एक खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी
दरअसल बिग बॉस में आने के बाद से ही राखी सावंत को अपने पति की बहुत याद सता रही है। अब वो खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। 'बिग बॉस 14' में राखी ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनके पति पिछले डेढ़ साल से उनसे मिलने नहीं आए। राखी ने यह भी बताया कि उन्होंने पति को शादी के लिए 3 बार बुलाया था, पर वो नहीं आए। ये सुन अभिनव और रुबीना भी हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में सोशल मीडिया पर बिग बॉस का एक प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में राखी कहती हुई नजर आ रही हैं, 'ए हमरे पतिदेव, जाओ तुमको तलाक देना है तो देख लो, दे देना। हम नहीं डरते तुमसे, जाओ।' राखी की ये बात सुनकर अभिनव चौंक जाते हैं और उनसे ऐसा बोलने के पीछे की वजह पूछते हैं। इस पर राखी पति के बारे में एक राज खोलती हैं।
 

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : Twitter
राखी अभिनव की बात के जवाब में कहती हैं, 'अरे ऐसे भी कौन सा आने वाला है। डेढ़ साल हो गया, आया ही नहीं। मैंने उसे तीन बार बुलाया शादी करने के लिए, वो आया ही नहीं। चार बार मेहंदी लगाई, आया ही नहीं। मेरे दिल में घंटी बजी ही नहीं मेरे हस्बैंड के लिए। जब आएगा, तब बजाऊंगी।' इसके बाद राखी रोते- रोते अभिनव से कहती हैं, 'मैं कहां रिश्ता ढूंढने जाऊं अभिनव। अकेली हूं तो कम्पैनियनशिप चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
राखी सावंत के ये ड्रामे तो चलते ही रहते हैं। हालांकि उनके इन्हीं ड्रामों को दर्शक पसंद भी करते हैं। शो में जब से राखी की एंट्री हुई है पूरे शो में वहीं हर हफ्ते नजर आती हैं। अब शो राखी के पति के सबके सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। खबरें सामने आई थीं कि राखी के पति एनआईआर रितेश जल्द ही पत्नी को सपोर्ट करने के लिए शो का हिस्सा बनेंगे।

पढ़ें: कपिल और ‘गुत्थी’ की नई जंग, ‘तांडव’ के ट्रेलर के अगले ही दिन कपिल शर्मा भी उतरे ओटीटी के मैदान में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें