फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 12 में 50 लाख के सवाल पर कंटेस्टेंट अफसीन नाज ने छोड़ा शो, क्या आप जानते हैं जवाब?

Wed, 13 Jan 2021 08:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी
कौन बनेगा करोड़पति 12 में मंगलवार प्रसारित एपिसोड की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट अफसीन नाज के साथ हुई। अफसीन सोमवार को हॉट सीट पर बैठी थीं। उन्होंने तीन सवालों का जवाब देकर पांच हजार रुपये जीत लिए थे लेकिन समय समाप्ति की वजह से खेल वहीं रोक दिया गया। अगले दिन यानी मंगलवार को उनके साथ खेल को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी
अफसीन नाज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली हैं। वह पेशे से एक टीचर हैं। शो में उन्होंने बताया कि जल्द ही उनकी शादी होने वाली है। उनके होने वाले पति भी टीचर हैं। अफसीन बताती हैं कि वह कोशिश करेंगी यहां से ज्यादा से ज्यादा धनराशि जीत सकें जिससे वह अपना घर बनाएंगी और सपने पूरे करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक
अफसीन नाज का सफर बहुत लंबा नहीं रहा। वह 25 लाख रुपये जीतकर घर लौटी हैं। 50 लाख रुपये के सवाल पर उन्होंने खेल से क्विट कर लिया उनसे सवाल पूछा गया था- 1942 में अमेरिकन-ब्रिटिश-डच-ऑस्ट्रेलियन कमांड ऑफ द अलाइड फोर्सेस का कमांडर किसे बनाया गया था?
A. लॉर्ड विलिंग्डन
B. लॉर्ड लिनलिथगो
C. लॉर्ड वेवेल
D. लॉर्ड माउंटबेटन
इस सवाल का सही जवाब था- लॉर्ड वेवेल।

4 of 5
अमिताभ बच्चन, ढाबा के बाबा - फोटो : फाइल
शो में बाबा का ढाबा की चर्चा
सोशल मीडिया ने ‘बाबा का ढाबा’ वाले बाबा की किस्मत बदल दी। उन्हें देशभर से लोगों ने मदद की। वीडियो वायरल होने के बाद अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें आर्थिक रूप से सहायता पहुंचाई। बिग बी ने खुद अपने शो कौन बनेगा करोड़पति में ढाबा वाले बाबा की चर्चा की। अमिताभ बच्चन ने कहा कि यह सोशल मीडिया की ताकत ही है कि किसी मुद्दे पर लोग आगे बढ़कर मदद करते हैं। बिग बी आगे कहते हैं कि दिल्ली में ढाबा चलाने वाले बाबा लॉकडाउन के दौरान पैसों की दिक्कतों का सामना कर रहे थे लेकिन जब उनका वीडियो वायरल हुआ तो कुछ ही समय में उनके ढाबे पर लोगों की भीड़ जुट गई और उनकी दुकान चल पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan
अमिताभ ने भेजी थी मदद
बाबा का ढाबा का जिक्र होने पर इसके मालिक कांता प्रसाद ने बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन की ओर से साढे पांच लाख रुपये मिले थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन से निवेदन किया कि अगर वह दिल्ली आएं तो उनके ढाबे पर जरूर आएं और यहा का खाना खाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें