फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत की मां ने बांधे दामाद की तारीफों के पुल, बोलीं- 'अस्पताल में रखा मेरा ख्याल'

Tue, 12 Jan 2021 10:36 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत और उनकी मां - फोटो : Instagram
राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। यहां से राखी तमाम दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। शो में राखी की चैलेंजर्स के रूप में एंट्री हुई है। राखी की एंट्री के साथ ही दर्शकों की शो के प्रति दिलचस्पी भी बढ़ी है। इसके अलावा राखी सावंत शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लोकर भी कई खुलासे करती रहती हैं। इसी बीच राखी सावंत की मां जया सावंत ने राखी की शादी को लेकर बातचीत की और अपने दामाद की तारीफों के पुल बांधे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस के फैमिली वीक में सबको हंसाने वाली राखी खुद अपनी मां को देख काफी इमोशनल हो गई थीं। राखी सावंत को जब पता चला कि उनकी मां अस्पताल में हैं ये बात उनके लिए हैरान कर देने वाली और तोड़ कर रख देने वाली थी। राखी को उस समय देख हर कोई भावुक हो गया था। लेकिन राखी की मां का स्वास्थ्य अब ठी है। ऐसे में उन्होंने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए अपने दामाद के बारे में बताया है।
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत और उनकी मां - फोटो : instagram/colorstv
राखी सावंत की मां जया सावंत ने अपने इंटरव्यू में बताया कि रितेश ने राखी सावंत से वादा किया है कि वो बिग बॉस सीजन 14 में आएंगे और उन्हें अपनी पत्नी के तौर पर स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा- 'हां, राखी सावंत के पति रितेश ने मेरा ख्याल रखा है। यहां तक कि मेरा मेडिकल बिल भी अदा किया है। वह हमारे लिए यहां थे। वह भारत आने का काफी प्रयास कर रहे हैं और मैंने उनसे कहा है कि वह सामने आएं और लोगों के सामने अपनी पहचान उजागर करें। उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया है कि वह बिग बॉस के दर्शकों के सामने आएंगे और राखी सावंत को अपनी पत्नी के तौर पर स्वीकार करेंगे।'

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
आगे राखी की मां कहती हैं, 'वह बहुत अच्छे इंसान हैं और मैं चाहती हूं कि वे दोनों लोग साथ में खुश रहें और वैवाहिक जीवन जिएं।' वहीं इस दौरान रितेश की ओर से पहले सामने न आने को लेकर जया सावंत ने कहा कि, 'वो किसी परेशानी में थे और ऐसे में अपनी शादी के बारे में बात नहीं करना चाहते थे। अब उन्होंने खुलकर सामने आने और अपनी शादी के बारे में बात करने का फैसला लिया है। वह निश्चित तौर पर बिग बॉस में आएंगे और राखी सावंत को पत्नी के तौर पर स्वीकार करेंगे। रितेश ने मुझसे यह वादा किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि राखी सावंत ने साल 2019 में एनआईआर रितेश के साथ शादी की थी। राखी ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। लेकिन आज तक राखी के पति रितेश दुनिया के सामने नहीं आए हैं और ना ही उनकी कोई तस्वीर राखी ने कभी शेयर की है। ऐसे में इस शादी को पब्लिसिटी स्टंट माना जा रहा था। लेकिन लगता है कि अब बिग बॉस के घर में राखी के पति भी जल्दी ही दुनिया के सामने आ जाएंगे।

पढ़ें: सैंडलवुड ड्रग्स केस: कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी की जमानत याचिका पर सुनवाई टली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें