फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 11: सेना से जुड़े इस सवाल के साथ कंटेस्टेंट ने जीते लाखों रुपये, क्या आप जानते हैं जवाब?

Wed, 02 Oct 2019 09:56 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
केबीसी 11 - फोटो : सोशल मीडिया
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 में पंजाब के बल्ताना के रहने वाले अभिषेक झा हॉट सीट पर पहुंचे। अपने इंट्रो वीडियो में अभिषेक ने बताया कि उन्हें बचपन से हकलाने की समस्या थी। जिसकी वजह से स्कूल में बच्चे उनका मजाक बनाते थे। अभिषेक साफ बोलने के लिए लगातार मेहनत करते रहे जिसमें वो सफल रहे। उनके प्रयासों को देखते हुए अमिताभ ने कहा कि आप अपने आत्मविश्वास की वजह से समस्या से उबरने में कामयाब रहे। बता दें कि अभिषेक सेल्स की जॉब करते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
केबीसी 11 - फोटो : सोशल मीडिया
शो में पहुंचे अभिषेक ने कहा कि 'मैं यहां आपसेे एक सवाल पूछना चाहता हूं।' अमिताभ कहते हैं कि 'आप पूछ लीजिए।' अभिषेक ने बिग बी से पूछा- 'भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष पूरे होने पर एक फिल्म आई थी बॉम्बे टॉकीज। उसमें आपने अपना ही रोल निभाया था। सीन में एक फैन आपके घर टैक्सी से आता है जिसके बदले टैक्सी वाला उससे पांच हजार लेता है तो क्या सच मेें स्टेशन से आपके घर जाने के पांच हजार लगते हैं?' अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'बड़े शहरों में दूर-दूर जाना पड़ता है तो कई बार टैक्सी वाले इतने रुपये ले लेते हैं।' इसके आगे अभिषेक बताते हैं कि 'फिल्म में टैक्सी वाला कहता है कि अगर खान, कपूर के यहां जाते तो पांच सौ रुपये में छोड़ देता लेकिन अमिताभ बच्चन के घर जाने के पांच हजार ही लगते हैं।' अभिताभ यह सुनकर हंसने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
kbc - फोटो : sony liv
शो में अमिताभ ने अभिषेक से ये सवाल पूछे-
सवाल: इनमें से कौन सा मुहावरा किसी की खुशी में बाधा डालने के लिए किया जाता है?
जवाब: कबाब में हड्डी

सवाल: इनमें से कौन सी वस्तु 'दुनाली' यानी दो 'नली वाले' प्रकार में भी उपलब्ध होती है?
जवाब: बंदूक

सवाल: इनमें से कौन सा शब्द फुटबॉल के खेल से सम्बंधित नहीं है?
जवाब: ड्रैग फ्लिक

4 of 7
kbc - फोटो : social media
सवाल: भारतीय कानून प्रणाली में 'अग्रिम', 'अंतरिम' और 'नियमित' इनमें से किसके प्रकार हैं?
जवाब: जमानत

सवाल: इनमें से कौन सा नंबर सबसे ज्यादा अंकों का होता है?
जवाब: आधार नंबर

सवाल: इस वीडियो क्लिप में कौन से लेखक नजर आ रहे हैं?
जवाब: अमीष त्रिपाठी
विज्ञापन

5 of 7
kbc - फोटो : sony
अभिषेक को इस सवाल का जवाब कन्फर्म नहीं था लेकिन तुक्का लगाकर भी उन्होंने सही जवाब दिया जबकि उनकी चारों लाइफलाइन थी।
सवाल: इस गाने से गायिका को पहचानिए।
जवाब: नेहा कक्कड़

सवाल: यह लोगो जिस बैंक का है वह मुख्य रूप से इनमें से किनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखता है?
जवाब: कृषि और ग्रामीण विकास
विज्ञापन

6 of 7
kbc - फोटो : sony
सवाल: अगर जमुनापारी और बीटल बकरी की नस्लें हैं तो कराकुल और नीलगिरी किसकी नस्लें हैं?
जवाब: भेड़

सवाल: बचपन में किस नाटक को देखकर महात्मा गांधी ने आजीवन सत्य की राह पर चलने का निर्णय लिया था?
जवाब: हरिश्चंद्र

सवाल: 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच में किस खिलाड़ी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया?
जवाब: बेन स्टोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kbc - फोटो : social media
11वें सवाल पर एक बार फिर अभिषेक कंफर्म नहीं थे। उन्होंने अनुमान लगाकर इसका जवाब दिया और सही रहे। 2 लाइफलाइन के रहते हुए भी उन्होंने रिस्क लिया और 6.40 लाख जीतने में कामयाब रहे। इस सवाल के साथ ही समय समाप्त हो गया जिसकी वजह से अब आगे का खेल बुधवार यानी आज खेला जाएगा। 
सवाल: रामास्वामी परमेश्वरन को किस देश में 'ऑपरेशन पवन' के दौरान उनकी सेवाओं के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था?
जवाब: श्रीलंका

KBC 11: अमिताभ बच्चन पर भारी पड़ गया ये कंटेस्टेंट, ऐसा सवाल पूछा कि बिग बी भी नहीं दे पाए जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें