फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: अमिताभ बच्चन पर भारी पड़ गया ये कंटेस्टेंट, ऐसा सवाल पूछा कि बिग बी भी नहीं दे पाए जवाब

Wed, 02 Oct 2019 09:46 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
abhishek jha - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 32वें एपिसोड में इंश्योरेंस मैनेजर अभिषेक झा हॉट सीट तक पहुंचे । अभिषेक पंजाब के रहने वाले हैं । शो में अभिषेक ने बताया कि वो बचपन से हकलाने की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके कारण उन्हें बहुत दिक्कतें हुईं । अभिषेक अभी शो में बने हुए हैं और उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपये की धनराशि जीत ली है । 
 
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अभिषेक के पास अभी 2 लाइफ लाइन बची हुई हैं । इस शो में अमिताभ के अलावा अभिषेक ने भी बिग बी से एक सवाल पूछा । पहले अभिषेक ने बिग बी से सवाल पूछने की इजाजत ली । इजाजत मिलने के बाद अभिषेक पूछते हैं, 'भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर एक फिल्म बॉम्बे टॉकीज आई थी। इस फिल्म में आपने(बिग बी) खुद अपना ही किरदार निभाया था। इस दौरान फिल्म में जब एक शख्स टैक्सी से आपके घर जाता है तो उसे 5000 रुपए किराया देना पड़ता है।'
विज्ञापन

3 of 5
kbc - फोटो : social media
'मैं आपसे जानना चाहता हूं कि क्या वाकई स्टेशन से आपके घर तक का किराया 5 हजार रुपए है?' इस सवाल के जवाब में अमिताभ बच्चन कहते हैं बड़े-बड़े शहरों में रास्ते लंबे होते हैं तो कभी-कभी इतना कियारा लग जाता है। अमिताभ बच्चन का जवाब सुनकर अभिषेक संतुष्ट नहीं होते हैं। 



 

4 of 5
केबीसी 11 - फोटो : सोशल मीडिया
वो कहते हैं कि फिल्म में ऑटो ड्राइवर ने तो कहा था कि अगर किसी खान, खन्ना या कपूर के घर जाना होता तो 500 में भी छोड़ देता लेकिन बच्चन साहब के यहां आए हैं इसलिए आपसे 5 हजार रुपए ले रहे हैं। अभिषेक की ये बात सुनकर अमिताभ बच्चन और कौन बनेगा करोड़पति में मौजूद सभी दर्शकों जोर से हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी 11 के शूटिंग फोटोज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अभिषेक ने 6.40 हजार के लिए पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए लोगों को चौंका दिया । इस सवाल के तौर पर उनसे पूछा गया था कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन पवन किस देश में किया था जिसके लिए मेजर रामास्वामी परमेस्वरन (Ramaswamy Parameshwaran) को मरणोपरांत परमवीर चक्र (Param Vir Chakra) से सम्मानित किया गया था । अभिषेक को सही उत्तर न पता होने के बावजूद तुक्का लगाते हुए श्रीलंका (Sri Lanka) जवाब दिया और जवाब सही निकला । 

Bigg Boss 13 के धमाकेदार आगाज से TRP में कपिल शर्मा के उछाल तक, टीवी की हफ्तेभर की पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें