फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 10: हॉट सीट पर बैठना है तो पार करने होंगे ये 5 पड़ाव, फिर मिलेगा कंप्यूटर स्क्रीन पर पहला प्रश्न

Wed, 05 Sep 2018 01:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति का 10 सीजन होस्ट कर रहे हैं। इस शो को 20 साल हो चुके हैं। शो में पहली कंटेस्टेंट हरियाणा से आई थी जो 12 लाख जीतकर गेम को क्विट कर गई। लेकिन अगर आप भी होस्ट सीट पर पहुंचकर अपना सपना पूरा करना चाहते हैं तो अापको ये 5 पड़ाव पार करने होंगे....
विज्ञापन

पहला पड़ाव

2 of 6
TV Show
केबीसी के प्रमोशन के दौरान हर दिन दर्शकों से एक सवाल पूछा जाता है। इन सवालों का जवाब देने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है। खास बात यह है कि रजिस्ट्रेशन कराने के भी चार अलग-अलग तरीके हैं। अपना रजिस्ट्रेशन कराने में सफल होने के बाद आपको केबीसी की तरफ से मैसेज दिया जाता है और चयन किए जाने पर शो की टीम आपसे संपर्क करती है।
विज्ञापन

दूसरा पड़ाव

3 of 6
TV Show
पहले पड़ाव में पूछे गए सवाल का सही जवाब देने वालों में से कुछ लोगों का सिलेक्शन किया जाता है। इसके बाद लगभग 9990 लोगों को कॉल सेंटर एग्जिक्यूटिव फोन करते हैं। कॉल सेंटर अधिकारी आपसे पूछते हैं कि आपने शो में हिस्सा लेने के लिए अपना जवाब भेजा था या नहीं? अगर आप कॉल सेंटर अधिकारी के सवालों का जवाब नहीं दे पाते तो आपको एक बार फिर से कॉल किया जाता है लेकिन अगर दूसरी बार सवालों का अनुकूल जवाब नहीं मिलता है तो आपका रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो जाता है।

तीसरा पड़ाव

4 of 6
TV Show
ऑडिशन की जगह और तारीख तय होने के बाद कैंडिडेट को अपनी पासपोर्ट साइज की चार कलर फोटो, पैन कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट तथा अन्य जरूरी कागजात अपने साथ लेकर जाना होता है। इसके साथ ही इसी दिन यह भी तय कर लिया जाता है कि शो के दौरान ‘फोन ए फ्रेंड’ की लाइफ लाइन पर वो अपने किस दोस्त को फोन करेंगे? कैंडिडेट को अपने दोस्त का नाम बताने के साथ ही उसकी चार पासपोर्ट साइज फोटो भी देनी होती है।
विज्ञापन

चौथा पड़ाव

5 of 6
TV Show
चौथे पड़ाव में कैंडिडेट को दो राउंड के एंट्रेंस टेस्ट जिसमें लिखित और वीडियो टेस्ट शामिल है से गुजरना पड़ता है। जो कैंडिडेट इस परीक्षा को पास होते हैं वही इस शो में आगे जा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवां पड़ाव

6 of 6
TV Show
पांचवां और आखिरी पड़ाव एंट्रेस टेस्ट पास करने के बाद कैंडिडेट को तीन सदस्यीय मेंबर्स का सामना करना होता है। जिसके बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड के लिए लिस्ट तैयार की जाती है। इस राउंड के लिए भी दो लिस्ट बनाई जाती है ताकि किसी कैंडिडेट के किसी वजह से अनुपस्थित होने पर दूसरे कैंडिडेट को मौका मिल सके। ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ राउंड इस शो के शुरुआत में दिखाया जाता है। जिसके तहत चार विकल्पों के साथ प्रतिभागियों से एक प्रश्न पूछा जाता है तथा प्रश्न का जवाब सबसे पहले और सही देने वाले कैंडिडेट को खेल में आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है । ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ में नंबर न आने पर प्रतियोगी घर लौट जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें