फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: राहुल रॉय से लेकर 'अंगूरी भाभी' तक ये रहे विनर, यहां है अबतक के विजेताओं की लिस्ट

Wed, 05 Sep 2018 01:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
TV Show
कलर्स चैनल के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस का 12 वां सीजन प्रीमियर हो चुका है। इस बार भी सलमान खान इस शो को 8 वीं बार होस्ट करते दिखाई देंगे। इससे पहले सीजन 12 के दो प्रोमो भी लॉन्च हो चुके हैं। ऐसे में शो के शुरू होने से पहले बात करेंगे उन 11 विजेताओं की जिन्होंने अब तक बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की। 
विज्ञापन

2 of 12
शिल्पा शिंदे - फोटो : SOCIAL MEDIA
बिग बॉस 11:  पिछले साल 2017 में शो काफी अच्छा रहा था और लोगों ने इसे काफी पसंद किया था। बता दें कि इस सीजन में फेमस टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' कि पूर्व अंगूरी भाभी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बाजी मारी थी। वहीं, एक्ट्रेस हिना खान फर्स्ट रनर अप रही थी और विकास गुप्ता तीसरे स्थान पर।
विज्ञापन

3 of 12
manveer gurjar
बिग बॉस 10: नोएडा के मनवीर गुर्जर पहली बार बिग बॉस के ऐसे विजेता बने, जो पहले से सुपरस्टार नहीं थे। इसी शो में स्वामी ओम ने जमकर बवाल काटा था। सलमान खान ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया, साथ ही कहा कि अगर वो व्यक्ति शो के ग्रैंड फिनाले में आता है तो वो स्टेज से हट जाएंगे। 

4 of 12
prince narula
बिग बॉस 9: प्रिंस नरुला ने तीन रियलिटी शो जीते हैं उनमें बिग बॉस 9 भी एक रहा है। उन्होंने रोडीज, स्प्लिट्सविला शो भी जीते है। इस शो में अमन वर्मा, युविका चौधरी, किश्वर मर्चेंट और सुयश राय भी थे। 
विज्ञापन

5 of 12
gautam gulati
बिग बॉस 8: गौतम गुलाटी बिग बॉस 8 के विजेता बने। इस सीजन में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की डेटिंग ने भी खूब सुर्खियां बचोटी थी। ये शो 'हल्ला बोल' कॉन्सेप्ट पर चल रहा था। हल्ला बोल को कोरियोग्राफर फराह खान ने होस्ट किया था। 
विज्ञापन

6 of 12
Gauhar Khan
बिग बॉस 7: गौहर खान ने बिग बॉस 7 में जीत हासिल की। इस सीजन में सबसे ज्यादा ड्रामा देखने को मिला। गौहर खान और कुशाल टंडन ने शो बीच में ही छोड़ दिया था लेकिन कुछ दिनों के बाद दोनों वापस लौटे और गौहर खान ने शो को जीता। 
विज्ञापन

7 of 12
urvashi dholakia
बिग बॉस 6: टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' की हीरोइन ने बिग बॉस 4 में बाजी मारी, तो शो की मेन वैंप उर्वशी ढोलकिया ने भी बिग बॉस 6 में ट्रॉफी अपने नाम की। उर्वशी ने नवजोत सिंह सिद्धू, सना खान और आश्का गोराडिया को पीछे छोड़ा। इस सीजन के साथ सलमान खान ने फिर से वापसी की थी।

8 of 12
juhi parmar
बिग बॉस 5: जूही परमार ने तमाम प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस साल संजय दत्त ने शो की कुर्सी संभाली थी। शक्ति कपूर, पूजा बेदी और महक चहल जैसे प्रतिभागियों के बीच में पोर्न स्टार रही सनी लियोनी ने वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में एंट्री ली थी। 

9 of 12
shweta tiwari
बिग बॉस 4: बिग बॉस 2 में श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने किस्मत आजमाई थी तो वहीं, बिग बॉस 4 में श्वेता तिवारी ने न सिर्फ किस्मत आजमाई बल्कि खली जैसे सितारे को पीछे छोड़कर ट्रॉफी को हासिल किया। ये शो बेहद अलग तरह का रहा था। शो के बीच में ही सारा खान और अली मर्चेंट ने बिग बॉस के घर में ही शादी कर ली थी। 

10 of 12
विंदू दारा सिंह की पत्नी डीना उमारोवा की हॉट तस्वीरें - फोटो : इंस्ट्राग्राम
बिग बॉस 3: विंदू दारा सिंह ने बिग बॉस 3 की ट्रॉफी जीती। उन्होंने शमिता शेट्टी, कमाल राशिद खान, क्लॉडिया सिएस्ला, पूनम ढिल्लन और शरलिन चोपड़ा जैसे सितारों को मात दी। 

11 of 12
Ashutosh Kaushik
बिग बॉस 2: बिग बॉस 2 को होस्ट किया शिल्पा शेट्टी ने, जो बिग बॉस के यूके वर्जन बिग ब्रदर में जीत हासिल कर चुकी हैं। इस सीजन को आशुतोष कौशिक ने जीता था। उन्होंने डायना हेडन, राखी टंडन, मोनिका बेदी और पायल रोहतगी जैसे सितारों को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था।
विज्ञापन

12 of 12
Rahul Roy
आखिर में बिग बॉस 1: इस शो के पहले सीजन में 'आशिकी' फिल्म से कभी सुपरस्टारडम हासिल करने वाले और बाद में बॉलीवुड से गायब हो जाने वाले एक्टर राहुल रॉय ने जीता। इसमें कैरोल ग्रैसियस फर्स्ट रनर-अप रहीं, तो भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन सेकंड रनर-अप रहे। बिग बॉस के पहले सीजन के होस्ट थे अरशद वारसी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें