फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Controversy: बिग बॉस का हिस्सा बनना थी इन सितारों की सबसे बड़ी गलती, करियर पर लग गया ग्रहण!

Sun, 28 Jan 2024 03:21 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस' ऐसा शो है, जिसका हिस्सा बनने के बाद प्रतियोगियों के लिए सफलता के कई रास्ते खुल जाते हैं। हालांकि, कुछ प्रतियोगी ऐसे भी रहे हैं, जिसे इस शो का हिस्सा बनना बेहद भारी पड़ा। 
 
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस जाकर पछताए ये सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस' छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक है। सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला यह शो अब तक कई प्रतियोगियों की जिंदगी बदल चुका है। कुछ को शो से बाहर निकलते ही काम मिल गया, तो कुछ बाहर आकर फिल्मों में भी जलवा बिखेरते नजर आए। इतना ही नहीं कुछ ने तो सलमान खान के साथ भी काम किया। 'बिग बॉस' का हिस्सा बनते ही प्रतियोगियों के लिए सफलता के तमाम रास्ते खुल जाते हैं। हालांकि, सच सिर्फ इतना ही नहीं है। शो के कुछ ऐसे प्रतियोगी भी रहे हैं, जिनके लिए 'बिग बॉस' करना जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। इन प्रतियोगियों को शो से बाहर आने के बाद काम मिलना बेहद कम हो गया। आइए इस लेख में उन प्रतियोगियों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 7
कविता कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के चहेते शो 'एफआईआर' में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुईं कविता कौशिक 'बिग बॉस 14' का हिस्सा बनी थीं। शो में कविता समय-समय पर अपना धाकड़ अंदाज दिखाती नजर आईं। हालांकि, कविता अपना जादू चलाने में पूरी तरह सफल नहीं हुईं। कविता कौशिक विजेता की ट्रॉफी जीते बिना ही बाहर हो गईं। इतना ही नहीं इस शो का हिस्सा बनने के बाद कविता को काम मिलना बेहद कम हो गया। कई इंटरव्यू में कविता ने 'बिग बॉस' को बकवास शो भी कहा। 
विज्ञापन

3 of 7
नैना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
नैना सिंह, 'कुमकुम भाग्य' को बीच में छोड़कर 'बिग बॉस 14' का हिस्सा बनी थीं। हालांकि, वह शो में दो सप्ताह ही टिक पाईं। शो से बाहर आने के बाद नैना सिंह को काम मिलना बंद हो गया। अभिनेत्री एक्का-दुक्का शो में ही अपना जलवा दिखा पाई हैं। 

Bigg Boss 17 Finale: ग्रैंड फिनाले में रोमांटिक होते नजर आए अंकिता-विक्की, कभी खुशी कभी गम गाने पर किया डांस

4 of 7
अरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 13' में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले अभिनेता अरहान खान सीजन की हाईलाइट रहे थे। उस वक्त अरहान, शो की प्रतियोगी और जानी-मानी टेलीविजन अभिनेत्री रश्मि देसाई को डेट कर रहे थे। हालांकि, अरहान के शो में एंट्री लेने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। खुद होस्ट सलमान खान ने अरहान की शादीशुदा जिंदगी और उनके बेटे से जुड़े सच को दुनिया के सामने ला दिया। इसके बाद अरहान का 'बिग बॉस' का सफर तो खत्म ही हुआ। साथ ही वह इंडस्ट्री में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। 

Taylor Swift: 'यह खतरनाक है', टेलर स्विफ्ट की डीपफेक तस्वीर पर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन

5 of 7
कोएना मित्रा - फोटो : सोशल मीडिया
कोएना मित्रा भी 'बिग बॉस' के सीजन 13 का हिस्सा बनी थीं। हालांकि, अभिनेत्री दूसरे हफ्ते ही शो से बाहर हो गई थीं। इस पर कोएना का गुस्सा फूटा था, और उन्होंने मेकर्स की जमकर क्लास लगाई थी। कोएना को कई अवसर पर शो का हिस्सा बनने के लिए पछताते देखा गया। वहीं, सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो से बाहर आने के बाद कोएना को काम मिलना भी धीरे-धीरे बंद होता गया। 

Emergency: जब इंदिरा गांधी के साथ अमेरिका में हुई बदसलूकी, कंगना रनौत उठाएंगी मुलाकात के पूरे रहस्य से पर्दा
विज्ञापन

6 of 7
जुबैर खान - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 11' का हिस्सा रहे जुबैर खान की शो के होस्ट सलमान खान से जुबानी जंग खूब सुर्खियों में रही थी। जुबैर, शो में लगातार गलत भाषा का प्रयोग कर रहे थे, जिसके लिए सलमान खान ने उनकी जबरदस्त क्लास लगाई थी। नतीजा यह रहा कि शो से बाहर आने के बाद जुबैर खान किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाए। इतना ही नहीं जुबैर ने सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर सीधी दुश्मनी मोल ले ली थी। 

Ankita Lokhande: अर्चना बन जीते दिल, बिग बॉस 17 में झगड़ों से बटोरीं सुर्खियां, जानें कौन हैं अंकिता लोखंडे?
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आकाशदीप सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के चर्चित डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अभिनेता आकाशदीप सहगल को भी 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने का खामियाजा भुगतना पड़ा था। अभिनेता शो के पांचवें सीजन में नजर आए थे। इस दौरान उनकी सलमान खान संग खूब तनी थी। अभिनेता ने शो से बाहर आने के बाद आरोप लगाया था कि सलमान खान के कारण उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया। 

Raveena Tandon: इन निर्माताओं के साथ काम करना चाहती हैं रवीना, लिस्ट में संदीप रेड्डी का भी नाम शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें