कहा जाता है कि टीवी का सुनहरा दौर नब्बे के दशक में हुआ करता था जब एक से बढ़कर एक शानदार टीवी शो दर्शकों को गुदगुदाते थे। ऐसे ही टीवी शो कि मल्लिका हुआ करती थीं कविता कपूर। कविता याद है न आपको, 'यस बॉस' वाली।
विज्ञापन
2 of 7
कविता कपूर
कविता ने ज्यादा सीरियलों में तो काम नहीं किया लेकिन जितने भी किरदार किए, उन्हें अपनी एक्टिंग से जीवंत बना दिया। कॉमेडी सीरियल 'जस्ट मोहब्बत' में कविता ने एक मां का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
3 of 7
कविता कपूर
कविता को असल पहचान दिलवाई सीरियल 'यस' बॉस ने। ये सीरियल एक शादीशुदा जोड़े और उनके बॉस पर आधारित था। कविता ने मीरा श्रीवास्तन का किरदार निभाया था जो शादीशुदा तो थी लेकिन अपने बॉस से उसने ये बात छिपा रखी थी। उनके बॉस का रोल आसिफ शेख ने निभाया था जो आजकल 'भाभीजी घर पर हैं' में विभूति नारायण मिश्रा का रोल अदा कर रहे हैं। वहीं उनके पति का रोल मशहूर एक्टर राकेश बेदी ने निभाया था। इस तिकड़ी की कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और कविता घर-घर में पहचानी जाने लगीं।
4 of 7
कविता कपूर
इस सीरियल ने उन्हें इतनी शोहरत दिलाई की लोग उनका असल नाम ही भूल गए। वो मीरा श्रीवास्तव के नाम से ही पहचानी जाने लगीं। 10 सालों तक कविता ने मीरा बन दर्शकों के दिलों पर राज किया। इस दौरान वो सैफ अली खान और प्रिटी जिंटा की फिल्म 'सलाम नमस्ते' में दिखाई दीं।
विज्ञापन
5 of 7
कविता कपूर
कविता ने 'येस बॉस' की लोकप्रियता को जब भुनाना चाहा तो उन्हें वो सफलता हाथ नहीं लगी। कविता ने इसके बाद 'रक्त संबंध' और 'सुमित संभाल' लेगा जैसे सीरियल किए लेकिन ये उन्हें नब्बे का वो मुकाम नहीं दिला पाया।
विज्ञापन
6 of 7
कविता कपूर
इसी बीच कविता ने बिजनेस में हाथ आजमाना चाहा। उन्होंने इसके लिए विज्युअल कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा भी किया। कविता को टीवी सीरियल और फिल्मों में सही काम नहीं मिल रहा था इसलिए उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस करना चाहा।