अमिताभ बच्चन-वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonytvofficial
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन वरुण धवन से उनकी बेटी के बारे में पूछते हैं। वे पूछते हैं, "यह दिवाली आपके लिए बेहद खास है क्योंकि देवी लक्ष्मी स्वयं आपके घर आई हैं। क्या आपने उसका नाम सोचा है?" वरुण मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, "हां, हमने सोचा है, हालांकि हमने अभी तक इसे साझा नहीं किया है। मैं अभी भी उससे जुड़ना सीख रहा हूं- यह वैसा ही है जैसा आपने कहा कि जब एक बच्चा घर आता है, तो सब कुछ बदल जाता है।"