'भूल भुलैया 3' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की आखिरकार अब एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे महंगी टिकट इस फिल्म की टिकट के रूप में बिक रही है। न्यूज 18 इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भूल भुलैया की सबसे महंगी टिकट की कीमत 2,700 रुपये है।