कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 को अपना पहला करोड़पति कंटेंस्टेंट मिल गया है। पहली करोड़पति बनने का ताज हिमानी के सिर चढ़ा है, वो अभी तक गेम में हैं और 1 करोड़ रुपए जीत चुकी हैं। अब वह 7 करोड़ रुपए के लिए जोखिम उठाएंगी या नहीं, ये तो शो के आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। शो की पहली विजेता बनी हिमानी एक जिंदादिल और काफी बिंदास लड़की हैं। आगरा के गुरु गोविंद नगर की रहने वालीं हिमानी बुंदेला पेशे से टीचर है और वह बच्चों को पढ़ाने के साथ ही अपने स्कूल मे दिव्यांग बच्चों के लिए मैं अवेयरनेस प्रोग्राम भी चलाती है।
हिमानी देख नहीं सकती लेकिन इसके बावजूद भी वह बच्चों के जीवन को रोशनी देने के लिए देशभर में कई प्रोग्राम शुरु करना चाहती हैं। लेकिन हमेशा अपनी बातों और मुस्कुराहट से रोशनी फैलाने वाली हिमानी पहले से दृष्टिहीन नहीं थी, बल्कि एक हादसे ने उनकी आंखों की रोशनी छीन ली। चलिए जानते हैं हिमानी के साथ ऐसा क्या हुआ जिससे उनकी आंखो की रोशनी चली गई।